Chamba: चंबा का युवा बदलावकर्ता: अनिकेत कुमार का नशे के खिलाफ संघर्ष और आत्मनिर्भरता की प्रेरणादायक कहानी

Date:

--Advertisement--

चंबा नगर परिषद के अंतर्गत सुल्तानपुर मोहल्ले के रहने वाले 24 वर्षीय अनिकेत कुमार युवाओं के लिए एक सशक्त प्रेरणा बनकर उभरे हैं। अनिकेत ने दसवीं कक्षा तक की पढ़ाई पूरी करने के बाद पारिवारिक आर्थिक स्थिति को देखते हुए पढ़ाई छोड़ दी और स्वरोजगार की राह अपनाई। प्रारंभ में उन्होंने सर्विस स्टेशन में गाड़ियां धोने, वेल्डिंग और मैकेनिक जैसे कार्य किए, लेकिन जल्दी ही उन्हें कुछ नया और स्थायी करने की चाह हुई। उन्होंने ऐसा कार्य चुनना चाहा जो न केवल उन्हें सम्मानजनक आय दे, बल्कि जिसमें वे अपने परिवार और दोस्तों के साथ भी समय बिता सकें।

अपने इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए अनिकेत ने सरकार की स्वनिधि माइक्रो क्रेडिट योजना का लाभ उठाया और गन्ने का रस निकालने के लिए एक तिपहिया वाहन खरीदा। आज वे उसी वाहन से गन्ने का रस निकालकर बेचते हैं और प्रतिमाह लगभग 50 से 60 हजार रुपये की कमाई कर रहे हैं। यह स्वरोजगार न केवल उनकी आय का साधन बना, बल्कि उनके आत्मविश्वास और सामाजिक पहचान को भी मजबूती मिली।

सिर्फ आर्थिक आत्मनिर्भरता ही नहीं, अनिकेत सामाजिक जिम्मेदारियों को भी बखूबी निभा रहे हैं। वे स्थानीय मंदिर में सुबह और शाम सेवा देते हैं और युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हैं। उनका मानना है कि नशा व्यक्ति ही नहीं, पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। वे युवाओं से आग्रह करते हैं कि वे सरकार की योजनाओं का सही तरीके से लाभ उठाएं और स्वरोजगार के जरिए आत्मनिर्भर बनें।

अनिकेत का कहना है कि आज का समय स्मार्ट वर्क का है और युवाओं को पारंपरिक नौकरी के बजाय आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ना चाहिए। वे मानते हैं कि ईमानदारी और निष्ठा से किए गए छोटे प्रयास भी समाज में बड़े और सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। उनका यह स्पष्ट संदेश है कि यदि युवा अपने कर्तव्यों को जिम्मेदारी से निभाएं, तो वे समाज में परिवर्तन के सच्चे प्रेरक बन सकते हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kullu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के मनाली-अटल टनल दौरे से पहले ट्रैफिक में बड़ा बदलाव, इन रास्तों पर रहेगा प्रतिबंध

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 6 से 8 अक्तूबर तक मनाली और अटल टनल प्रवास को देखते हुए कुल्लू में यातायात व्यवस्था बदली गई है। कई मार्गों पर भारी वाहनों और अन्य वाहनों की आवाजाही निर्धारित समय में प्रतिबंधित, नियंत्रित या डायवर्ट रहेगी।

Kangra: धर्मशाला में 5 और 6 अक्टूबर को फायरिंग अभ्यास, टाण्डा रेंज के आसपास जाने से बचें; इन 4 गांवों के लोगों को अलर्ट

धर्मशाला की टाण्डा फायरिंग रेंज में 5 और 6 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक भारतीय सैन्य पुलिस का फायरिंग अभ्यास होगा। प्रशासन ने आसपास के चार गांवों के लोगों से सतर्क रहने और रेंज के पास न जाने की अपील की है।

Kangra: धर्मशाला में 5 और 6 अक्टूबर को बिजली कटौती, सिद्धपुर समेत इन इलाकों में प्रभावित रहेगी सप्लाई

धर्मशाला के सिद्धपुर विद्युत उपमंडल के तहत 5 और 6 अक्टूबर को कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। होडल, खनियारा और टग फीडर से जुड़े क्षेत्रों में कटौती होगी।

Kangra: शाहपुर में विंटर सीजन क्रिकेट कप 2026-27 का रोमांचक फाइनल, 39 मील ने पठानिया शाहपुर 11 को 9 रन से हराकर जीता खिताब;...

शाहपुर के आईटीआई मैदान में विंटर सीजन क्रिकेट कप 2026-27 के फाइनल में 39 मील ने पठानिया शाहपुर 11 को हराकर खिताब अपने नाम किया। 16 टीमों की इस प्रतियोगिता का आयोजन एसपीएल क्लब शाहपुर ने “नशे को ना कहें और जिंदगी को हां कहें” संदेश के तहत किया।