Chamba: चम्बा में दर्दनाक हादसा: शादी की तैयारी के बीच खाई में गिरने से युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

Date:

--Advertisement--

पठानकोट-चम्बा-भरमौर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंढियार के निकट एक दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान शौर्य भारद्वाज (24) पुत्र पवन भारद्वाज निवासी गांव खलंदर, डाकघर बाथरी, जिला चम्बा के रूप में हुई है। घायल युवक शुभम कुमार पुत्र अमरनाथ, निवासी गांव खलंदर है, जिसे टांडा मेडिकल कॉलेज रैफर किया गया है। जानकारी के अनुसार दोनों युवक अपने गांव में शादी समारोह के लिए लकड़ी काटने के बाद घूमते हुए चौहड़ा डैम व्यू प्वाइंट पहुंचे थे। वहां सड़क किनारे लघुशंका करते समय शौर्य का पांव फिसल गया और वह गहरी खाई में जा गिरा। उसे बचाने की कोशिश में शुभम भी खाई में गिरकर घायल हो गया। जब देर रात तक दोनों युवक घर नहीं लौटे तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की और बनीखेत पुलिस चौकी में सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तलाशी अभियान चलाया, जहां शौर्य को अचेत अवस्था में और शुभम को घायल पाया गया। दोनों को खाई से निकालकर सड़क तक लाया गया। शुभम को प्राथमिक उपचार के लिए डल्हौजी नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे टांडा मेडिकल कॉलेज रैफर कर दिया गया। पुलिस ने घटना से जुड़ी जानकारी जुटाकर मामला दर्ज कर लिया तथा शौर्य के शव को पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। एसपी चम्बा अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि की है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेललाइन को ब्रॉडगेज करने की तैयारी तेज, 170 किमी का फील्ड सर्वे पूरा; रेलवे बोर्ड को भेजी गई DPR

पठानकोट-जोगिंद्रनगर नैरोगेज रेललाइन को ब्रॉडगेज में बदलने की प्रक्रिया आगे बढ़ गई है। करीब 170 किलोमीटर का फील्ड सर्वे पूरा होने के बाद DPR रेलवे बोर्ड को अंतिम मंजूरी के लिए भेजी गई है।

हिमाचल के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में बढ़ेंगी 320 PG सीटें, 277 से बढ़कर 597 करने की तैयारी; NMC को भेजा प्रस्ताव

हिमाचल प्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में PG की 320 सीटें बढ़ाने की तैयारी है। सरकार ने NMC को प्रस्ताव भेजा है, जिसके तहत मौजूदा 277 सीटों को बढ़ाकर 597 करने की योजना है।

Chamba: डलहौजी घूमने आई 77 वर्षीय NRI महिला की अचानक मौत, होटल में बिगड़ी तबीयत; पोस्टमार्टम में हार्ट अटैक की पुष्टि

लंदन से परिवार के साथ डलहौजी घूमने आई 77 वर्षीय NRI महिला रमीला चंदराना की होटल में अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। पोस्टमार्टम में मौत की वजह हार्ट अटैक बताई गई, जो कोरोनरी हार्ट डिजीज से जुड़ा था।

शिक्षा विभाग की डिप्टी डीईओ बंदना धीमान का निधन, कैंसर से लड़ते हुए दूसरों की मदद में जुटीं रहीं; मंगलवार को होगा अंतिम संस्कार

शिक्षा विभाग की डिप्टी डीईओ बंदना धीमान का रविवार सुबह चंडीगढ़ में कैंसर से निधन हो गया। उन्होंने प्रधानाचार्य और निरीक्षण शाखा में सेवाएं दीं। कैंसर से जूझते हुए उन्होंने पीड़ितों की मदद के लिए संस्था भी बनाई थी।