Himachal: हिमाचल SDRF ने रचा इतिहास, राष्ट्रीय आपदा प्रतियोगिता में देशभर में प्रथम स्थान हासिल

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा मोचक बल (एचपीएसडीआरएफ) ने राष्ट्रीय स्तर पर एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की है। हाल ही में गाजियाबाद में राष्ट्रीय आपदा मोचक बल (एनडीआरएफ) द्वारा आयोजित एसडीआरएफ-सीएसआरआर प्रतियोगिता में हिमाचल की 18 सदस्यीय टीम ने भाग लिया और पूरे देश में पहला स्थान प्राप्त किया। इस टीम में शिमला, मंडी और कांगड़ा इकाइयों के जवान शामिल थे। यह प्रतियोगिता देश की विभिन्न राज्य आपदा मोचक बलों के बीच उच्च स्तरीय बचाव, राहत और आपदा प्रबंधन क्षमताओं के मूल्यांकन के लिए आयोजित की जाती है।

इससे पहले हिमाचल की इस टीम ने उत्तर क्षेत्रीय प्रतियोगिता में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया था, जिसके बाद उन्हें राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया। राष्ट्रीय स्तर पर इस टीम ने उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, नागालैंड, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और दमन एवं दीव जैसी अनुभवी टीमों को पीछे छोड़ते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। उत्तराखंड की टीम दूसरे और आंध्र प्रदेश की टीम तीसरे स्थान पर रही। प्रतियोगिता के दौरान हिमाचल की टीम ने अपनी क्षेत्रीय प्रतियोगिता की क्वालिफाइंग टाइमिंग को भी बेहतर किया, जिससे उनके समर्पण और गुणवत्ता स्पष्ट रूप से झलकती है।

दिल्ली में आयोजित होने वाला पुरस्कार वितरण समारोह कुछ हालिया घटनाओं के कारण अंतिम समय पर रद्द कर दिया गया। यह उपलब्धि हिमाचल प्रदेश के लिए कई मायनों में विशेष है, क्योंकि यह देश की सबसे नई एसडीआरएफ इकाइयों में से एक है, और इतने कम समय में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता जीतना पूरे राज्य के लिए गर्व की बात है। वरिष्ठ अधिकारियों ने इस जीत को टीमवर्क, अनुशासन और आधुनिक तकनीकी प्रशिक्षण का परिणाम बताया है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: अब गांव में ही मिलेंगी 170 से ज्यादा सरकारी सेवाएं, जिले में 14.89 करोड़ रुपये से स्थापित हुए 304 CSC सेंटर; कांगड़ा के...

कांगड़ा जिले में 14.89 करोड़ रुपये की लागत से 304 कॉमन सर्विस सेंटर स्थापित किए गए हैं। इन केंद्रों के माध्यम से ग्रामीणों को 170 से अधिक डिजिटल और सरकारी सेवाएं उपलब्ध करवाने की व्यवस्था है। इससे लोगों को घर के नजदीक सुविधाएं मिल रही हैं और स्थानीय युवाओं को स्वरोजगार के अवसर भी मिल रहे हैं।

Kangra: शाहपुर में बेसहारा पशुओं से मुक्ति की ओर बड़ा कदम, 35 गोवंश को लूंथान गौसेवा सदन भेजा; आर्थिक सहयोग का भी आश्वासन

नगर पंचायत शाहपुर ने बेसहारा पशुओं की समस्या से निपटने की दिशा में पहल करते हुए 35 बेसहारा गोवंश को सात ट्रकों के माध्यम से श्री राधेश्याम गौ सेवा सदन, लूंथान भेजा। अभियान में विधायक केवल सिंह पठानिया सहित पार्षदों, सामाजिक संगठनों और स्थानीय युवाओं ने सहयोग किया।

Hamirpur-Bilaspur: हमीरपुर और बिलासपुर के 9 उपमंडलों में चलेंगे नए ई-रिक्शा, सरकार ने तय किए 100 परमिट; जानें कहां मिलेगी मंजूरी

हिमाचल प्रदेश सरकार ने हमीरपुर और बिलासपुर जिलों के नौ उपमंडलों में कुल 100 नए यात्री ई-रिक्शा परमिट जारी करने की अनुमति दी है। नए ई-रिक्शा निर्धारित उपमंडल मुख्यालय से 20 किलोमीटर के दायरे में ही चल सकेंगे।

Solan: 8 साल की बच्ची की मौत से मचा हड़कंप, पिता के आरोपों के बाद मां गिरफ्तार; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बद्दी स्थित दखड़ू माजरा में आठ वर्षीय बच्ची की मौत के मामले में उसकी मां को गिरफ्तार किया गया है। पिता ने बच्ची के साथ मारपीट और खाना नहीं देने के आरोप लगाए हैं। पुलिस को दम घुटने की आशंका है, जबकि मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा।