Solan: बद्दी के कबाड़ गोदाम में भीषण आग, लाखों का नुकसान – 5 घंटे की मशक्कत के बाद काबू पाया गया

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के बद्दी शहर के चक्का रोड पर स्थित एक ट्रेडिंग कंपनी के कबाड़ गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। इस गोदाम में प्लास्टिक, गत्ता, ड्रम, कॉपर और एल्यूमिनियम समेत अन्य कबाड़ भरा हुआ था, जो आग की चपेट में आकर पूरी तरह से नष्ट हो गया। इस दौरान दो ट्रॉलियां सामान से भरी हुई थीं, जो पूरी तरह जलकर राख हो गईं। आग इतनी भयानक थी कि पूरे बद्दी शहर में काला धुआं फैल गया। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है, हालांकि अनुमान है कि गोदाम के साथ लगते खेत से कोई चिंगारी आकर आग का कारण बनी हो सकती है।

घटना के समय यूपी निवासी केशव और गौरव ने तत्काल आग की सूचना दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। लेकिन जब आग तेजी से फैलती गई तो नालागढ़ से भी एक और दमकल गाड़ी मंगवाई गई। इसके साथ ही वर्धमान कंपनी की ओर से भी एक दमकल वाहन मौके पर भेजा गया। करीब पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। कंपनी के संचालक गौरव के अनुसार आग इतनी तेजी से फैली कि वह गोदाम से कुछ भी नहीं निकाल सके। यह गोदाम करीब 3 बीघा क्षेत्र में फैला हुआ था और अनुमान है कि इस हादसे में 20 से 30 लाख रुपये तक का नुकसान हुआ है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: अब गांव में ही मिलेंगी 170 से ज्यादा सरकारी सेवाएं, जिले में 14.89 करोड़ रुपये से स्थापित हुए 304 CSC सेंटर; कांगड़ा के...

कांगड़ा जिले में 14.89 करोड़ रुपये की लागत से 304 कॉमन सर्विस सेंटर स्थापित किए गए हैं। इन केंद्रों के माध्यम से ग्रामीणों को 170 से अधिक डिजिटल और सरकारी सेवाएं उपलब्ध करवाने की व्यवस्था है। इससे लोगों को घर के नजदीक सुविधाएं मिल रही हैं और स्थानीय युवाओं को स्वरोजगार के अवसर भी मिल रहे हैं।

Kangra: शाहपुर में बेसहारा पशुओं से मुक्ति की ओर बड़ा कदम, 35 गोवंश को लूंथान गौसेवा सदन भेजा; आर्थिक सहयोग का भी आश्वासन

नगर पंचायत शाहपुर ने बेसहारा पशुओं की समस्या से निपटने की दिशा में पहल करते हुए 35 बेसहारा गोवंश को सात ट्रकों के माध्यम से श्री राधेश्याम गौ सेवा सदन, लूंथान भेजा। अभियान में विधायक केवल सिंह पठानिया सहित पार्षदों, सामाजिक संगठनों और स्थानीय युवाओं ने सहयोग किया।

Hamirpur-Bilaspur: हमीरपुर और बिलासपुर के 9 उपमंडलों में चलेंगे नए ई-रिक्शा, सरकार ने तय किए 100 परमिट; जानें कहां मिलेगी मंजूरी

हिमाचल प्रदेश सरकार ने हमीरपुर और बिलासपुर जिलों के नौ उपमंडलों में कुल 100 नए यात्री ई-रिक्शा परमिट जारी करने की अनुमति दी है। नए ई-रिक्शा निर्धारित उपमंडल मुख्यालय से 20 किलोमीटर के दायरे में ही चल सकेंगे।

Solan: 8 साल की बच्ची की मौत से मचा हड़कंप, पिता के आरोपों के बाद मां गिरफ्तार; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बद्दी स्थित दखड़ू माजरा में आठ वर्षीय बच्ची की मौत के मामले में उसकी मां को गिरफ्तार किया गया है। पिता ने बच्ची के साथ मारपीट और खाना नहीं देने के आरोप लगाए हैं। पुलिस को दम घुटने की आशंका है, जबकि मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा।