Himachal: पहलगाम आतंकी हमले के बाद हिमाचल में हाई अलर्ट, सीमावर्ती क्षेत्रों में बढ़ाई गई सुरक्षा

Date:

--Advertisement--

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पूरे देश में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है। इस घटना के बाद हिमाचल प्रदेश में भी सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। चूंकि हिमाचल की सीमाएं जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के साथ मिलती हैं, इसलिए राज्य सरकार ने विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश जारी किए हैं।

हिमाचल प्रदेश सरकार ने सभी जिलों को अलर्ट मोड पर रखा है, खासतौर पर उन इलाकों को जहां से जम्मू-कश्मीर और लद्दाख की सीमाएं लगती हैं। गृह विभाग के सचिव ने सभी सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क रहने को कहा है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रधान सलाहकार नरेश चौहान ने इस जानकारी की पुष्टि की है।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने इस घटना को “कायराना हरकत” बताते हुए कहा कि ऐसे कृत्य किसी भी सभ्य समाज में बर्दाश्त नहीं किए जा सकते। मुख्यमंत्री ने हमले में मारे गए पर्यटकों को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा, “यह एक बेहद दुखद घटना है। हम पीड़ित परिवारों के साथ पूरी मजबूती से खड़े हैं। हमारी प्रार्थनाएं शोक संतप्त परिवारों और घायल लोगों के साथ हैं।” मुख्यमंत्री ने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की।

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले की सीमाएं जम्मू-कश्मीर के साथ लगती हैं, खासकर पांगी और किलाड़ क्षेत्र किश्तवाड़ के पास स्थित हैं। इन क्षेत्रों में सुरक्षा एजेंसियों को विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा, लाहौल-स्पीति से होकर सरचु के रास्ते लद्दाख की सीमा लगती है। यह इलाका भी अब निगरानी के दायरे में है।

शिंकुला पास, जो लाहौल से होकर पदुम और फिर कारगिल की ओर जाता है, वहां भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इस मार्ग पर सेना और पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है।

हिमाचल में इन दिनों पर्यटकों की आवाजाही काफी होती है। ऐसे में प्रशासन ने आम जनता और पर्यटकों से सतर्क रहने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है। राज्य सरकार ने यह भी कहा है कि सुरक्षा से जुड़ी किसी भी जानकारी को नजरअंदाज न करें और अफवाहों से बचें।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर में फोरलेन का बड़ा अपडेट, चंबी खड्ड पर 120 मीटर पुल खुला; रैत से लदवाड़ा का सफर अब करीब 1 मिनट में

पठानकोट-मंडी फोरलेन परियोजना के तहत शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में चंबी खड्ड पर करीब 120 मीटर लंबे पुल को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया है। पुल शुरू होने से रैत से लदवाड़ा पहुंचने में अब करीब एक मिनट लगेगा और वाहनों को चंबी बाजार से होकर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

Kangra: शाहपुर में भारी बारिश का कहर: फोरलेन की जल निकासी व्यवस्था पर उठे सवाल, दुकानों में घुसा पानी और लाखों के नुकसान की...

शाहपुर में भारी बारिश के दौरान फोरलेन की जल निकासी व्यवस्था पर सवाल उठे। बंदला पुल के पास कई दुकानों में पानी घुसने से दवाइयों और अन्य सामान के नुकसान की आशंका है। प्रभावित व्यापारियों ने मुआवजे और ड्रेनेज व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।

Kangra: धर्मशाला में 26 अगस्त को इन इलाकों में बिजली रहेगी बंद, सुबह 9 से शाम 5 बजे तक प्रभावित रहेगी सप्लाई; देखें पूरी...

धर्मशाला में विद्युत लाइनों के सामान्य रखरखाव के चलते 26 अगस्त को रक्कड़, दरूणी माता, स्पीति हॉस्टल, दाड़ी बाजार, गबली दाड़ी, लोअर बडोल और अपर बडोल समेत आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। अलग-अलग क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से शाम तक बिजली बंद रहने की सूचना दी गई है।

कश्मीर में 5 आतंकवाद विरोधी ऑपरेशनों में दिखाया अदम्य साहस, हिमाचल के रितेश शर्मा को मिलेगा राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार; 1 सितंबर को अमित शाह...

नादौन से सटे ज्वालामुखी क्षेत्र के अपर घलौर निवासी सैनिक रितेश शर्मा को आतंकवादियों के खिलाफ बहादुरी और अदम्य साहस के लिए भारत सरकार राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार से सम्मानित करेगी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 1 सितंबर को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित अलंकरण समारोह में उन्हें सम्मानित करेंगे।