हिमाचल में भारी बारिश से तबाही, पांवटा साहिब में स्कूल बंद

Date:

--Advertisement--

शिमला: मौसम विभाग के अलर्ट के बीच हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश का दौर जारी है। सिरमौर जिले में भारी बारिश ने जमकर कहर बरपाया है। पांवटा साहिब क्षेत्र की आंजभोज की 11 पंचायतों का संपर्क भारी बारिश के कारण कट गया है। अम्बोया खड्ड पर बने पुल पर मलबा आने से पुल आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया है, जिससे वाहनों की आवाजाही भी बाधित हुई है।

सड़कें बंद होने और बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एसडीएम पांवटा साहिब गुंजित चीमा ने पांवटा साहिब और कफोटा क्षेत्र के सभी शिक्षण संस्थानों में अवकाश की घोषणा की है। इन क्षेत्रों के आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद रहेंगे।

पांवटा साहिब की ग्राम पंचायत पड़दूनी के पास भारी मलबा आने से 500 मीटर के क्षेत्र में फसलों को नुकसान पहुंचा है। ग्राम पंचायत टोका नगला लिंक मार्ग के बीच बने पुल को भी क्षति पहुंची है, जिससे कोटडी ब्यास का संपर्क टूट गया है। बाता नदी का जलस्तर बढ़कर पुराने पुल को छू गया है। वहीं, गिरि नदी का जलस्तर बढ़ने पर सुबह 4:12 बजे जटोन बैराज के फ्लड गेट खोल दिए गए हैं। आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सिरमौर ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है और नुक्सान का जायजा लिया जा रहा है।

सिरमौर के अलावा शिमला और सोलन जिलों में भी भारी बारिश हो रही है। शिमला में घने कोहरे के कारण दृश्यता भी कम हो गई है। मौसम विभाग ने शिमला, सोलन और सिरमौर में कुछ स्थानों पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, जबकि कांगड़ा, कुल्लू और मंडी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

तापमान में गिरावट, कल से मौसम साफ होने की संभावना

भारी बारिश के बाद प्रदेश के कई शहरों में तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि हिमाचल प्रदेश का औसत तापमान अभी भी सामान्य से 2.7 डिग्री अधिक है। केलांग का तापमान सामान्य से 8.8 डिग्री, भुंतर 4.1 डिग्री, कल्पा 3.9 डिग्री और बिलासपुर 3.1 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग के अनुसार, कल यानी 27 सितम्बर से मौसम साफ होने की संभावना है, जिससे प्रदेशवासियों को गर्मी से राहत मिलेगी।

मानसून में सामान्य से कम बारिश

हिमाचल प्रदेश में इस मानसून सीजन में सामान्य से 21 प्रतिशत कम बारिश हुई है। 1 जून से 23 सितम्बर तक राज्य में 727.4 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन केवल 573.8 मिमी ही दर्ज की गई है। शिमला एकमात्र जिला है, जहां सामान्य से 15 प्रतिशत ज्यादा बारिश हुई है, जबकि बिलासपुर में सामान्य बारिश हुई। बाकी 10 जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: हिमाचल के युवाओं के लिए UAE में नौकरी का मौका, इलेक्ट्रीशियन और फिटर को मिलेगा 1300 दिरहम तक वेतन; 14 अक्टूबर तक करें...

हिमाचल के ITI डिप्लोमा धारकों के लिए UAE में इलेक्ट्रीशियन और फिटर की नौकरी का अवसर है। वर्टिव गल्फ LLC में चयनित उम्मीदवारों को 1100 से 1300 दिरहम मासिक वेतन के साथ ओवरटाइम, भोजन, आवास और परिवहन जैसी सुविधाएं मिलेंगी। आवेदन की अंतिम तारीख 14 अक्टूबर है।

Kangra: धर्मशाला में 12 अक्टूबर को 7 घंटे बिजली रहेगी बंद, जोनल अस्पताल से HPCA स्टेडियम तक इन इलाकों में प्रभावित होगी सप्लाई

धर्मशाला में 12 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। रखरखाव कार्य के चलते जोनल अस्पताल, सिविल लाइंस, रामनगर, मैकलोडगंज, HPCA स्टेडियम समेत कई क्षेत्रों में बिजली प्रभावित होगी। खराब मौसम की स्थिति में शटडाउन अगले दिन लिया जाएगा।

Kangra: शाहपुर में HPV टीकाकरण को लेकर जागरूकता सत्र, सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दी जानकारी; 8 लाभार्थियों को लगाया गया टीका

शाहपुर में बीएमओ डॉ. कविता ठाकुर की अध्यक्षता में HPV टीकाकरण जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। डॉ. नेहा राणा ने सर्वाइकल कैंसर और HPV से जुड़ी बीमारियों से बचाव में टीकाकरण का महत्व बताया। हरचकियां और बरंज में कुल 8 लाभार्थियों को टीका लगाया गया।

Kangra: रैत स्कूल में सड़क सुरक्षा को लेकर खास अभियान, नारा लेखन से भाषण तक हुईं प्रतियोगिताएं; विद्यार्थियों को यातायात नियमों के प्रति किया...

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रैत में सड़क सुरक्षा क्लब की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। नारा लेखन, निबंध, वाद-विवाद और भाषण प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को यातायात नियमों और सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।