Kangra: आम लोगों की पहुंच से दूर होने लगी हरी सब्जियां, जानिए दाम

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला: इन दिनों धर्मशाला और कांगड़ा में सब्जियों के दामों में भारी उछाल देखा जा रहा है, जिससे आम आदमी के लिए हरी सब्जियां खरीदना मुश्किल हो गया है। पिछले दो सप्ताह में सब्जियों के दामों में अचानक काफी बढ़ोतरी हुई है। जैसे-जैसे सब्जियों की मांग बढ़ी है, वैसे-वैसे दाम भी आसमान छूने लगे हैं, जिससे लोग सब्जियां खरीदने से पहले कई बार सोचने लगे हैं।

इस बढ़े हुए दाम के कारण आलू जैसी बुनियादी सब्जियां भी आम लोगों की थाली से गायब हो रही हैं। धर्मशाला के सब्जी व्यापारियों का कहना है कि इस समय अधिकतर हरी सब्जियां और फल हिमाचल से ही आ रहे हैं, जबकि बाहरी राज्यों जैसे पंजाब और नासिक की सब्जियों की सप्लाई अभी शुरू नहीं हुई है। यही वजह है कि हरी सब्जियों के दामों में बढ़ोतरी हो रही है।

हालांकि कांगड़ा और धर्मशाला के सब्जियों के दामों में बहुत अंतर नहीं है, फिर भी धर्मशाला में कांगड़ा की तुलना में महंगाई ज्यादा है। खासकर टमाटर के दामों में सबसे ज्यादा उछाल आया है, जिससे आम लोगों की थाली से टमाटर, आलू और हरी सब्जियां गायब हो रही हैं। अचानक से आई इस महंगाई ने रसोई का बजट बिगाड़ कर रख दिया है।

शिमला की सब्जी मंडियों में भी हरी सब्जियों के दामों में 20 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी देखने को मिल रही है, जिससे खुदरा बाजार में सब्जियों के दाम और भी ज्यादा हो गए हैं।

वर्तमान में फल और सब्जियों के दाम:

  • हरी सब्जियां: ₹80 प्रति किलो
  • आलू: ₹50-55 प्रति किलो
  • प्याज: ₹70-75 प्रति किलो
  • फूल गोभी: ₹80-85 प्रति किलो
  • शिमला मिर्च: ₹95-100 प्रति किलो
  • भिंडी: ₹45-50 प्रति किलो
  • टमाटर: ₹70-75 प्रति किलो
  • खीरा: ₹45-50 प्रति किलो
  • सरसों साग: ₹45-50 प्रति किलो
  • नींबू: ₹80-85 प्रति किलो

वहीं, फलों के दाम भी बढ़े हैं:

  • सेब: ₹120 प्रति किलो
  • केला: ₹100 प्रति किलो
  • पपीता: ₹60 प्रति किलो
  • अमरूद: ₹150 प्रति किलो
  • संतरा: ₹110 प्रति किलो
  • अनार: ₹180 प्रति किलो
  • नारियल: ₹50 प्रति पीस
  • जापानी फल: ₹130 प्रति किलो
  • नाशपाती: ₹120 प्रति किलो
  • गोल्डन सेब: ₹100 प्रति किलो
  • मौसमी: ₹90 प्रति किलो

बाहरी राज्यों से सप्लाई न होने के कारण टमाटर की खपत अधिक हो रही है, जिससे उसके दाम बढ़ रहे हैं। सीजनल सब्जियों के साथ आलू, धनिया और अदरक की कीमतें दोगुनी या तिगुनी हो गई हैं, जिसका सीधा असर आम आदमी की थाली पर पड़ रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर में HPV टीकाकरण को लेकर जागरूकता सत्र, सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दी जानकारी; 8 लाभार्थियों को लगाया गया टीका

शाहपुर में बीएमओ डॉ. कविता ठाकुर की अध्यक्षता में HPV टीकाकरण जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। डॉ. नेहा राणा ने सर्वाइकल कैंसर और HPV से जुड़ी बीमारियों से बचाव में टीकाकरण का महत्व बताया। हरचकियां और बरंज में कुल 8 लाभार्थियों को टीका लगाया गया।

Kangra: रैत स्कूल में सड़क सुरक्षा को लेकर खास अभियान, नारा लेखन से भाषण तक हुईं प्रतियोगिताएं; विद्यार्थियों को यातायात नियमों के प्रति किया...

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रैत में सड़क सुरक्षा क्लब की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। नारा लेखन, निबंध, वाद-विवाद और भाषण प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को यातायात नियमों और सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।

Kangra: शाहपुर में 78 करोड़ के विकास कार्यों को रफ्तार देंगे विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया, भवन निर्माण पर 22 करोड़ और...

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में करीब 78 करोड़ रुपये के विकास कार्य प्रगति पर हैं। विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने समीक्षा बैठक में भवन निर्माण, PMGSY और नाबार्ड की परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। धारकंडी क्षेत्र की चार सड़कों की DPR मंजूरी के लिए भेजी ग

Kangra: शाहपुर में ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ कार्यक्रम, कमल कुमार शर्मा के संयोजन में रंगोली बनाकर दिया सेवा और राष्ट्रसेवा का संदेश

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘सेवा के रंग, रंगोली के संग’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा नेता कमल कुमार के नेतृत्व में हुए आयोजन में कार्यकर्ताओं ने रंगोलियों के जरिए सेवा, समर्पण और सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया।