कुल्लू: भुंतर पुलिस ने बजौरा के पास 29.46 ग्राम चिट्टा बरामद कर पंजाब के 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को यह सफलता क्षेत्र में गश्त के दौरान मिली। गिरफ्तार किए गए युवकों की पहचान सिमरन (28) पुत्र गुलजार मसीह, निवासी पैनी बांगर, पोस्ट ऑफिस कादिया, तहसील बटाला, जिला गुरदासपुर और समर गिल (21) पुत्र लखविंदर सिंह, निवासी नागली, एफजीसी रोड, अमृतसर के रूप में हुई है। आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 21 और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है। एसपी कुल्लू ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि आगे की कार्रवाई की जा रही है।
--Advertisement--
--Advertisement--
--Advertisement--
Subscribe
Popular
More like thisRelated
NHM Salary Hike: हिमाचल में 7 साल सेवा वाले कर्मचारियों की सैलरी बढ़ी, 56,100 रुपये तक होगी बेस सैलरी; जानें 3% और 5% बढ़ोतरी...
हिमाचल प्रदेश में NHM के अनुबंध कर्मचारियों के वेतन ढांचे में बड़ा बदलाव किया गया है। सात साल की सेवा पूरी करने वालों को 56,100 रुपये तक की संशोधित बेस सैलरी, 3 फीसदी एकमुश्त बढ़ोतरी और 2027 से सालाना 3 फीसदी इंक्रीमेंट मिलेगा।
हिमाचल में पेंशनरों और कर्मचारियों के मुद्दे पर अनुराग ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला, बोले- 15% DA और 2016 के वित्तीय लाभ लंबित;...
धर्मशाला में भाजपा पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ के सम्मेलन में अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर कर्मचारियों और पेंशनरों की अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि 15 प्रतिशत डीए और वर्ष 2016 के वित्तीय लाभ लंबित हैं। वहीं घनश्याम शर्मा ने भी पेंशनरों की मांगें जल्द पूरी करने की मांग उठाई।
हिमाचल में फिर बिगड़े हालात, 125 सड़कें बंद; मंडी में 111.6 MM बारिश, जानें कांगड़ा, कुल्लू, शिमला समेत किन जिलों में क्या हुआ
हिमाचल प्रदेश में मानसून की जोरदार बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। रविवार शाम तक भू-स्खलन के कारण 125 सड़कें बंद रहीं। मंडी में 111.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि मानसून सीजन में अब तक 230 लोगों की मौत हो चुकी है।
सांगला-छितकुल मार्ग पर बड़ा हादसा, 120 मीटर गहरी खाई में गिरी कार; DRDA अधिकारी की मौके पर मौत
किन्नौर के सांगला-छितकुल सड़क मार्ग पर बटसेरी के समीप रविवार सुबह कार करीब 120 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। हादसे में DRDA के जिला प्रोग्राम मैनेजर कमल मेहता की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है।


