अम्ब-ऊना रोड पर हादसा: बजरी से भरा ट्रक पलटा, चालक सहित 2 लोग सुरक्षित

Date:

--Advertisement--

अम्ब-ऊना रोड पर डीएसपी कार्यालय के पास एक सड़क हादसा हुआ, जिसमें बजरी से लदा 22 चक्का ट्रक पलट गया। गनीमत रही कि इस हादसे में ट्रक चालक और एक अन्य व्यक्ति को कोई चोट नहीं आई। दुर्घटना के दौरान 33 केवी गगरेट की विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि विद्युत विभाग ने वैकल्पिक लाइन के जरिए गगरेट क्षेत्र की बिजली आपूर्ति को तुरंत बहाल कर दिया। विभागीय टीम ने ट्रक की वजह से हुए नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार रात को ऊना से अम्ब की तरफ जा रहा बजरी से लोडेड ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। ट्रक चालक शीतल कुमार, पुत्र गुरमेल सिंह, निवासी माहिलपुर, जिला होशियारपुर (पंजाब) ने बताया कि वह नंदपुर से बजरी लोड करके जालंधर में निर्माणाधीन ओवरब्रिज के लिए जा रहा था। डीएसपी कार्यालय के पास सामने से आ रहे ट्रक को बचाने के प्रयास में उनका ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। एसएचओ अम्ब, गौरव भारद्वाज ने कहा कि पुलिस को सूचना मिलते ही मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: चोरी की बाइक के साथ आरोपी गिरफ्तार! रैत में कांगड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, Apache बरामद

कांगड़ा पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित 33 वर्षीय दिलवाग सिंह को रैत, शाहपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर चोरीशुदा Apache मोटरसाइकिल नंबर HP40B-6182 बरामद की गई।

Kangra: गरीबों के लिए बड़ा फैसला! बीपीएल सूची में जरूरतमंद परिवारों को शामिल करने पर केवल सिंह पठानिया ने कही ये बात

शाहपुर के रेहलू में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में केवल सिंह पठानिया ने कहा कि सुक्खू सरकार गरीब और जरूरतमंद परिवारों को बीपीएल सूची में शामिल करने के लिए पारदर्शी प्रक्रिया अपना रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य वास्तविक जरूरतमंदों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।

Kangra: शाहपुर की जनता को अब भाषण नहीं, हिसाब चाहिए: कमल शर्मा ने केवल सिंह पठानिया से पूछे चुनावी घोषणाओं पर सवाल

भाजपा जनजाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री कमल कुमार शर्मा ने शाहपुर विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया से चुनावी घोषणाओं को लेकर सवाल किए हैं। उन्होंने शाहपुर में उद्योग, रेहलू किले के जीर्णोद्धार और कृषि विज्ञान केंद्र सहित अन्य वादों की समयसीमा पूछी।

बिलासपुर में 4 किलो ‘काला सोना’ बरामद, पंजाब के दो युवक गिरफ्तार; पुलिस खंगाल रही ड्रग सप्लाई का पूरा नेटवर्क

बिलासपुर पुलिस की स्पेशल डिटेक्शन टीम ने घुमारवीं में नाकाबंदी के दौरान पंजाब नंबर की गाड़ी से करीब 4 किलोग्राम चरस बरामद की। मामले में होशियारपुर के दो युवकों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू की गई है।