Shimla: युवराज सिंगला ने पाइन ग्रोव स्कूल कसौली में सीबीएसई 10वीं परीक्षा में 98% से अधिक अंक प्राप्त कर किया टॉप

Date:

--Advertisement--

16 वर्षीय युवराज सिंगला ने सीबीएसई 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में शानदार प्रदर्शन करते हुए पाइन ग्रोव स्कूल, कसौली में पहला स्थान प्राप्त किया है। युवराज ने इस परीक्षा में 98 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए, जिससे उनके परिवार और विद्यालय दोनों का नाम रोशन हुआ है।

युवराज के माता-पिता, क्योरटेक ग्रुप के सीईओ सुमित सिंगला और उनकी पत्नी रेशु सिंगला ने अपने बेटे की इस सफलता पर खुशी जाहिर की। सुमित सिंगला ने कहा कि यह उपलब्धि उनके बेटे की कड़ी मेहनत और स्कूल के शिक्षक स्टाफ की निरंतर मेहनत का परिणाम है। उन्होंने पाइन ग्रोव स्कूल, कसौली के निदेशक एजे सिंह और शिक्षकों की सराहना की, जिनके मार्गदर्शन से युवराज को इस सफलता तक पहुंचने में मदद मिली।

युवराज ने अपने भविष्य के लक्ष्य के बारे में बताया कि उनका सपना मेडिकल क्षेत्र में उच्च शिक्षा प्राप्त करना है और इसके बाद विदेश जाकर चिकित्सा क्षेत्र में विशिष्ट शिक्षा हासिल करने का है। साथ ही, उनका उद्देश्य फार्मा क्षेत्र में शोध कार्य करना भी है।

उनकी मां रेशु सिंगला ने कहा कि यह सफलता उनके पूरे परिवार के लिए गर्व का विषय है। सिंगला परिवार की खुशी का कोई ठिकाना नहीं है, और वे युवराज की आगे की उपलब्धियों के लिए उत्साहित हैं।

सिंगला परिवार को इस सफलता पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है, और यह सफलता न केवल उनके परिवार के लिए, बल्कि पाइन ग्रोव स्कूल के लिए भी गर्व का विषय बन गई है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: गुम्मर में बाल कटवाने गया अरुण कुमार अचानक लापता, CCTV में आखिरी बार आया नजर; तलाश जारी

गुम्मर निवासी अरुण कुमार 25 सितंबर को सुबह बाल कटवाने के लिए घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। CCTV में नजर आने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

14 किमी के कठिन ट्रैक पर पहुंचे डीसी कांगड़ा, ग्लेशियर झील का लिया जायजा; तत्काल खतरे के नहीं मिले संकेत

डीसी कांगड़ा हेमराज बैरवा और एसडीएम बैजनाथ संकल्प गौतम ने करीब 14 किलोमीटर का कठिन ट्रैक पूरा कर मुल्थान तहसील के पोलिंग क्षेत्र में स्थित ग्लेशियर झील का निरीक्षण किया। प्रशासन के अनुसार फिलहाल झील से तत्काल खतरे के संकेत नहीं मिले हैं।

Kangra: कलियाडा स्कूल के 3 खिलाड़ियों का कमाल, शुभम, शिवांश और आदित्य का अंडर-19 हॉकी में राज्य स्तर पर चयन; जिला प्रतियोगिता में बने...

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलियाडा के शुभम, शिवांश और आदित्य का अंडर-19 हॉकी में राज्य स्तर के लिए चयन हुआ है। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में स्कूल की टीम उपविजेता रही।

Kangra: धर्मशाला में 29 अक्तूबर से सजेगा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, डल झील के पास होगा 15वां संस्करण

धर्मशाला अंतरराष्ट्रीय फिल्म उत्सव का 15वां संस्करण 29 अक्तूबर से 1 नवंबर तक डल झील के समीप तिब्बतन चिल्ड्रन विलेज में आयोजित होगा। प्रशासन ने बिजली, परिवहन, सुरक्षा, चिकित्सा और अन्य व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए हैं।