गुम्मर निवासी अरुण कुमार 25 सितंबर को बाल कटवाने के लिए घर से निकला था, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटा। परिजनों ने काफी तलाश करने के साथ आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली, लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने पर पुलिस थाना ज्वालामुखी में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई है।
परिजनों के अनुसार, अरुण कुमार 25 सितंबर को सुबह करीब साढ़े 11 बजे बाल कटवाने के लिए गुम्मर गया था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। बताया जा रहा है कि अरुण पिछले कुछ महीनों से घर पर रह रहा था और मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। तलाश के दौरान एक सीसीटीवी कैमरे में वह दिखाई दिया है, लेकिन उसके बाद उसकी कोई जानकारी नहीं मिल पाई।
पुलिस ने गुमशुदगी की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज समेत अन्य पहलुओं की जांच कर अरुण कुमार का पता लगाने का प्रयास कर रही है। परिजन और स्थानीय युवक भी अपने स्तर पर उसकी तलाश में जुटे हुए हैं।
एसपी देहरा संदीप धवल ने मामले की पुष्टि की है। फिलहाल पुलिस और परिजनों की ओर से अरुण कुमार की तलाश जारी है।



For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!


