Kullu: पतलीकूहल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, डमचीण में 5473 अवैध अफीम के पौधे नष्ट, अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के पतलीकूहल क्षेत्र में पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को एक बड़ी कार्रवाई की। थिचीपाल के पास डमचीण गांव में गश्त के दौरान पुलिस टीम को अवैध रूप से उगाए गए लगभग 5,473 अफीम के पौधे मिले। टीम ने इन पौधों को मौके पर ही नष्ट कर दिया। इस मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 18 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस अधीक्षक डॉ. गोकुल चंद्रन कार्तिकेयन ने इस कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि यह ऑपरेशन क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों के उत्पादन और तस्करी पर रोक लगाने की दिशा में पुलिस के प्रयासों का हिस्सा है। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत यह कदम उठाया गया है, जिसका उद्देश्य समाज को नशा मुक्त बनाना है। उन्होंने यह स्पष्ट किया कि इस तरह की अवैध गतिविधियों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

पुलिस अब इस मामले की गहराई से जांच कर रही है और आरोपियों की पहचान कर जल्द उन्हें गिरफ्तार करने की दिशा में काम कर रही है। अफीम की अवैध खेती को समाप्त करने और नशे की जड़ तक पहुंचने के लिए प्रशासन पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल युवा कांग्रेस में बड़ी कार्रवाई, प्रदेश उपाध्यक्ष समेत 13 पदाधिकारी तत्काल प्रभाव से सस्पेंड; जानें किस-किस पर गिरी गाज

हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस ने अनुशासनहीनता और संगठन में निष्क्रियता के आरोप में 13 पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इनमें दो प्रदेश उपाध्यक्ष, आठ महासचिव और तीन सचिव शामिल हैं।

Kangra: धर्मशाला कॉलेज में ABVP-NSUI कार्यकर्ताओं के बीच जमकर भिड़ंत, बैनर-फ्लेक्स फाड़ने से शुरू हुआ विवाद मारपीट तक पहुंचा; पुलिस ने दर्ज की क्रॉस...

धर्मशाला कॉलेज में ABVP और NSUI कार्यकर्ताओं के बीच बैनर और फ्लेक्स फाड़ने को लेकर विवाद मारपीट तक पहुंच गया। घटना में कुछ छात्र मामूली रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Kangra: शाहपुर के अधिराज मनकोटिया बने कांगड़ा NSUI के जिला अध्यक्ष, नगरोटा बगवां की उम्मीदवार को 9 वोटों से हराया; केवल सिंह पठानिया ने...

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के अधिराज मनकोटिया जिला कांगड़ा NSUI के अध्यक्ष चुने गए हैं। उन्होंने नगरोटा बगवां की ईकानतिका को 9 मतों से हराया। जीत के बाद रैत पहुंचने पर केवल सिंह पठानिया ने उनका भव्य स्वागत किया।

हिमाचल के स्कूल-कॉलेजों में छात्राएं कितनी सुरक्षित? 3 साल में शिक्षकों के खिलाफ छेड़छाड़ की 24 शिकायतें, 10 मामले गंभीर; कहीं POCSO तो कहीं...

हिमाचल प्रदेश में पिछले तीन वर्षों के दौरान स्कूल और कॉलेजों में कार्यरत शिक्षकों के खिलाफ छात्राओं से छेड़छाड़ की 24 शिकायतें सामने आई हैं। इनमें 10 मामले पॉक्सो एक्ट, यौन उत्पीड़न और बैड टच जैसे गंभीर आरोपों से जुड़े हैं। जानिए किन जिलों में कितने मामले दर्ज हुए और सरकार ने क्या कार्रवाई की।