Solan: यमन सिंह ने भारतीय सेना में भर्ती होकर बढ़ाया क्षेत्र का मान

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन के अर्की उपमंडल के मान गांव निवासी यमन सिंह ने भारतीय सेना में भर्ती होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनका चयन 105 इन्फैंट्री बटालियन राजपूताना राइफल्स में हुआ है। जैसे ही यह खबर गांव में पहुंची, परिवार समेत पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने इसे क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया है।

Advertisement – HIM Live Tv

यमन सिंह ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी स्कूल, सोलन से प्राप्त की और उच्च शिक्षा डिग्री कॉलेज, सोलन से पूरी की। वे पढ़ाई में मेहनती होने के साथ-साथ खेलों में भी सक्रिय रहे हैं। बास्केटबॉल में उन्होंने राज्य स्तरीय और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा दिखाई। उनकी इस उपलब्धि ने साबित कर दिया कि अनुशासन और मेहनत से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।

यमन सिंह के पिता, नरेंद्र सिंह पाल, हिमाचल प्रदेश पुलिस में सहायक उपनिरीक्षक (ASI) के पद पर कार्यरत हैं, जबकि उनकी माता एक गृहिणी हैं। बेटे की इस सफलता से पूरा परिवार गर्व महसूस कर रहा है। उनकी माता ने कहा कि उन्होंने हमेशा यमन को मेहनत और लगन से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया और आज उसकी सफलता देखकर खुशी हो रही है।

Advertisement – HIM Live Tv

यमन सिंह ने क्षेत्र के युवाओं से आह्वान किया कि वे अपने सपनों को पूरा करने के लिए निरंतर प्रयास करें और राष्ट्र सेवा के लिए आगे आएं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और दोस्तों को दिया है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: अब गांव में ही मिलेंगी 170 से ज्यादा सरकारी सेवाएं, जिले में 14.89 करोड़ रुपये से स्थापित हुए 304 CSC सेंटर; कांगड़ा के...

कांगड़ा जिले में 14.89 करोड़ रुपये की लागत से 304 कॉमन सर्विस सेंटर स्थापित किए गए हैं। इन केंद्रों के माध्यम से ग्रामीणों को 170 से अधिक डिजिटल और सरकारी सेवाएं उपलब्ध करवाने की व्यवस्था है। इससे लोगों को घर के नजदीक सुविधाएं मिल रही हैं और स्थानीय युवाओं को स्वरोजगार के अवसर भी मिल रहे हैं।

Kangra: शाहपुर में बेसहारा पशुओं से मुक्ति की ओर बड़ा कदम, 35 गोवंश को लूंथान गौसेवा सदन भेजा; आर्थिक सहयोग का भी आश्वासन

नगर पंचायत शाहपुर ने बेसहारा पशुओं की समस्या से निपटने की दिशा में पहल करते हुए 35 बेसहारा गोवंश को सात ट्रकों के माध्यम से श्री राधेश्याम गौ सेवा सदन, लूंथान भेजा। अभियान में विधायक केवल सिंह पठानिया सहित पार्षदों, सामाजिक संगठनों और स्थानीय युवाओं ने सहयोग किया।

Hamirpur-Bilaspur: हमीरपुर और बिलासपुर के 9 उपमंडलों में चलेंगे नए ई-रिक्शा, सरकार ने तय किए 100 परमिट; जानें कहां मिलेगी मंजूरी

हिमाचल प्रदेश सरकार ने हमीरपुर और बिलासपुर जिलों के नौ उपमंडलों में कुल 100 नए यात्री ई-रिक्शा परमिट जारी करने की अनुमति दी है। नए ई-रिक्शा निर्धारित उपमंडल मुख्यालय से 20 किलोमीटर के दायरे में ही चल सकेंगे।

Solan: 8 साल की बच्ची की मौत से मचा हड़कंप, पिता के आरोपों के बाद मां गिरफ्तार; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बद्दी स्थित दखड़ू माजरा में आठ वर्षीय बच्ची की मौत के मामले में उसकी मां को गिरफ्तार किया गया है। पिता ने बच्ची के साथ मारपीट और खाना नहीं देने के आरोप लगाए हैं। पुलिस को दम घुटने की आशंका है, जबकि मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा।