World Scout Scarf Day पर धर्मशाला कॉलेज में दिखी अनोखी पहल, पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया बड़ा संदेश

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला: राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के रोवर्स एवं रेंजर्स क्लब ने शनिवार को विश्व स्काउट स्कार्फ दिवस पूरे उत्साह और सेवा भावना के साथ मनाया। इस अवसर पर स्काउट एवं गाइड आंदोलन के आदर्शों को बढ़ावा देने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए महाविद्यालय परिसर में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।

Advertisement

कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. राकेश पठानिया को स्काउट स्कार्फ पहनाकर सम्मानित करने के साथ हुई। इस दौरान प्राचार्य प्रो. पठानिया ने रोवर्स एवं रेंजर्स क्लब की पहल की सराहना करते हुए कहा कि स्काउट एवं गाइड आंदोलन युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, सेवा भावना और सामाजिक जिम्मेदारी विकसित करने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों से समाज सेवा और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यों में लगातार सक्रिय रहने का आह्वान किया।

Advertisement

विश्व स्काउट स्कार्फ दिवस के तहत स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय परिसर में पौधरोपण किया और पुराने भवन परिसर में स्थित पुष्प क्यारियों का रखरखाव कर हरियाली और स्वच्छ वातावरण को बढ़ावा दिया। इस पहल के माध्यम से विद्यार्थियों ने प्रकृति संरक्षण और पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी का परिचय दिया।

Advertisement

यह कार्यक्रम रोवर लीडर डॉ. अजय कुमार और रेंजर लीडर डॉ. हर्ष दीपिका दत्ता के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। इसमें लगभग 30 रोवर्स एवं रेंजर्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और टीम भावना, अनुशासन, सेवा तथा जिम्मेदारी का परिचय दिया।

कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों ने स्काउट प्रतिज्ञा का पालन करने, समाज सेवा में सक्रिय भागीदारी निभाने और पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में सांड का खूनी हमला! घर के बाहर जा रहे 60 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत, इलाके में दहशत

कांगड़ा के फतेहपुर में बेसहारा सांड के हमले में 60 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक और लोगों में प्रशासन के प्रति नाराजगी का माहौल है।

हिमाचल में दर्दनाक हादसा! बेकाबू ट्रक दीवार से टकराया, केबिन में फंसे चालक की मौके पर मौत

हिमाचल के बद्दी-बरोटीवाला मार्ग पर पाइपों से लदा एक ट्रक उद्योग विभाग की दीवार से टकरा गया। हादसे में ट्रक चालक की केबिन में फंसने से मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Kangra: धर्मशाला में बड़ा हादसा! चलते बाइक सवारों पर अचानक गिरे पहाड़ से पत्थर, दो युवक गंभीर घायल

धर्मशाला के खनियारा-कोतवाली मार्ग पर दाड़नू पुल के पास पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। एक युवक को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

पति काम पर गया, लौटकर आया तो घर से गायब मिली पत्नी! कुल्लू में रहस्यमय तरीके से लापता हुई महिला, पुलिस जांच में जुटी

कुल्लू के भुंतर क्षेत्र से एक विवाहित महिला संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। पति की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।