पति काम पर गया, लौटकर आया तो घर से गायब मिली पत्नी! कुल्लू में रहस्यमय तरीके से लापता हुई महिला, पुलिस जांच में जुटी

Date:

--Advertisement--

कुल्लू: हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू के पुलिस थाना भुंतर क्षेत्र में एक विवाहित महिला के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है।

Advertisement

पुलिस के अनुसार, हाथीथान निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज करवाई कि वह 30 जुलाई को सुबह करीब 9:30 बजे अपने काम पर गया था। जब वह शाम करीब 7 बजे घर लौटा तो उसकी पत्नी माया पटियाल घर पर नहीं थी। पहले उसने आसपास और रिश्तेदारों के यहां पत्नी की तलाश की, लेकिन काफी खोजबीन के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उसने पुलिस थाना भुंतर में शिकायत दर्ज करवाई।

Advertisement

शिकायतकर्ता ने आशंका जताई है कि कोई अज्ञात व्यक्ति उसकी पत्नी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

मामले की पुष्टि करते हुए एसपी मदन लाल ने बताया कि पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। महिला की तलाश जारी है और मामले में आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।

Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल में बिजली कटौती से पहले मोबाइल पर आएगा SMS, कब बंद होगी सप्लाई और कितनी देर रहेगी बाधित, पहले ही मिलेगी जानकारी

हिमाचल में बिजली कटौती से पहले उपभोक्ताओं के मोबाइल पर SMS आएगा। एमडीएम सिस्टम के जरिए कटौती का समय और संभावित अवधि की जानकारी दी जाएगी। शटडाउन रद्द होने पर भी SMS से सूचना मिलेगी।

Kangra: दूसरों के लिए हमेशा खड़े रहे केडी राणा खुद मुश्किल दौर में, DMC लुधियाना में उपचार जारी; लोग कर रहे जल्द स्वस्थ होने...

हिमाचल के समाजसेवी केडी राणा की तबीयत गंभीर बताई जा रही है। टांडा और मैक्स अस्पताल में उपचार के बाद अब DMC लुधियाना में उनका इलाज जारी है। सहयोगी और क्षेत्रवासी उनके शीघ्र स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं।

Kangra: नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.44 ग्राम चिट्टे के साथ पंजाब के 2 युवक काबू; मोटरसाइकिल भी जब्त

नूरपुर पुलिस ने 6.44 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित पंजाब के दो युवकों को काबू किया है। पुलिस ने मोटरसाइकिल भी जब्त की। यह वर्ष 2026 में ND&PS अधिनियम के तहत दर्ज 100वां मामला है।

Kangra: नूरपुर में महिलाओं और युवाओं के लिए बड़ा मौका, रणजीत बख्शी जनकल्याण सभा दे रही निशुल्क स्किल ट्रेनिंग

जसूर में रणजीत बख्शी जनकल्याण सभा महिलाओं और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ब्यूटी पार्लर, सिलाई और कंप्यूटर प्रशिक्षण जैसे निशुल्क कौशल विकास कार्यक्रम चला रही है।