Mandi: करसोग अस्पताल में जागरूकता का संदेश: विश्व एड्स दिवस पर डॉक्टर बोले—समय पर जांच ही सबसे बड़ा बचाव

Date:

--Advertisement--

करसोग में विश्व एड्स दिवस के मौके पर नागरिक चिकित्सालय में एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. गोपाल चौहान ने की। उन्होंने एचआईवी/एड्स को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी साझा करते हुए कहा कि समय पर जांच, सुरक्षित व्यवहार और सही जानकारी ही इस संक्रमण से बचाव के सबसे प्रभावी तरीके हैं।

डॉ. चौहान ने बताया कि यह संक्रमण कैसे फैलता है, इसके प्रमुख कारण क्या हैं और इससे बचाव के लिए किन कदमों की आवश्यकता होती है। उन्होंने अस्पताल के सभी कर्मचारियों को फ्रंटलाइन वर्कर के रूप में अपनी भूमिका मजबूती से निभाने की सलाह दी और कहा कि यह जानकारी समुदाय के हर व्यक्ति तक पहुंचनी चाहिए, ताकि हिमाचल प्रदेश सहित पूरे देश में एचआईवी/एड्स को नियंत्रित किया जा सके।

कार्यक्रम के दौरान आईसीटीसी काउंसलर नंदा शर्मा ने भी एचआईवी/एड्स से संबंधित विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने वर्तमान में चल रही जागरूकता गतिविधियों और भविष्य की योजनाओं के बारे में सभी को अवगत करवाया।

कार्यक्रम में सिविल हॉस्पिटल करसोग के डॉक्टर और सभी स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: टाण्डा फायरिंग रेंज में 28 सितंबर को होगी फायरिंग, सुबह 8 से रात 10 बजे तक अभ्यास; इन गांवों के लोग रहें सतर्क

टाण्डा फायरिंग रेंज में 28 सितंबर को सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक भारतीय सैन्य पुलिस फायरिंग अभ्यास करेगी। कोहाला, कच्छयारी, खोली और घुरकड़ी के लोगों से रेंज के आसपास न जाने और मवेशियों को भी दूर रखने की अपील की गई है।

Kangra: रैत में प्राथमिक शिक्षकों की नवाचार कार्यशाला का समापन, 84 शिक्षकों ने अलग-अलग गतिविधियों पर दी प्रस्तुतियां

शिक्षा खंड रैत में प्राथमिक शिक्षकों की नवाचार कार्यशाला का समापन हुआ। निपुण भारत और TLM आधारित शिक्षण पर प्रशिक्षण के साथ 84 शिक्षकों ने आठ समूहों में अलग-अलग गतिविधियों पर प्रस्तुतियां दीं।

Kangra: चंबी स्टेडियम का काम तेज, 2 से ढाई महीने में खिलाड़ियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं: केवल सिंह पठानिया

शाहपुर के चंबी मैदान में आधुनिक स्टेडियम का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। विधायक केवल सिंह पठानिया ने बताया कि रिटेनिंग वॉल पर करीब 20 लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं और पवेलियन, रेस्ट रूम, बाथरूम व चेंजिंग रूम का काम करीब दो से ढाई माह में पूरा करने का लक्ष्य है।

सिहवां स्कूल के खिलाड़ियों का कुश्ती में जलवा, तीन पदक जीतकर बढ़ाया शाहपुर का मान

ज्वालामुखी में आयोजित अंडर-19 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में राजकीय आदर्श विद्यालय सिहवां के खिलाड़ियों ने कुश्ती में तीन पदक जीते। मोहम्मद इकबाल ने स्वर्ण जीतकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जगह बनाई।