Mandi: मंडी में चिट्टा माफिया पर सबसे बड़ा प्रहार शुरू: पंचायतों तक पहुंचेगी लड़ाई, दिसंबर से वॉकथोन और जनवरी में बड़ी बैठकों का ऐलान

Date:

--Advertisement--

मंडी जिला में नशे के खिलाफ लड़ाई को और मजबूत किया जा रहा है। उपायुक्त अपूर्व देवगन ने पुलिस लाइन मंडी में नार्को समन्वय समिति (एनकॉर्ड) की मासिक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की और साफ कहा कि चिट्टे और अन्य नशीले पदार्थों पर रोक लगाने के लिए अब पंचायत स्तर तक व्यापक अभियान चलाया जाएगा।

बैठक में उन्होंने बताया कि हर पंचायत में नशा निवारण समितियां बनाई जा रही हैं। इनके सहयोग से दिसंबर के तीसरे, चौथे और अंतिम सप्ताह में वॉकथोन आयोजित किए जाएंगे। स्कूलों में खेल प्रतियोगिताएं भी होंगी, जिसमें एक शिक्षक को नोडल सदस्य बनाया जाएगा। जनवरी 2026 में पहले सप्ताह के मंगलवार, बुधवार और गुरुवार को पंचायत स्तर पर एनकॉर्ड की आधिकारिक बैठकें होंगी।

उपायुक्त देवगन ने कहा कि नशे पर रोक लगाने में जन सहयोग बेहद जरूरी है। पुलिस कानून के तहत लगातार कार्रवाई कर रही है, लेकिन समाज की सहभागिता से इस लड़ाई को और मजबूत किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि नशा निवारण संबंधी किसी भी प्रकार की सूचना लोग सीधे ईमेल dcmandi33@gmail.com या व्हाट्सएप नंबर 9317221001 पर भेज सकते हैं। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

उन्होंने आगे बताया कि “ड्रग फ्री हिमाचल” एप और 1800-11-0031, 1933 तथा 14446 हेल्पलाइन नंबरों पर परामर्श और उपचार सेवाओं का लाभ लिया जा सकता है। जिला में नशे की अवैध बिक्री रोकने के लिए ड्रग निरीक्षक को नियमित रूप से केमिस्ट दुकानों का निरीक्षण करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

बैठक में पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा ने बताया कि वर्ष 2025 में अब तक एनडीपीएस एक्ट के तहत 297 मामले दर्ज किए जा चुके हैं, जिनमें 475 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इस दौरान 1.323 किलोग्राम अफीम, 1.079 किलोग्राम चिट्टा, 60.353 किलोग्राम चरस और 1686 प्रतिबंधित टैबलेट्स बरामद की हैं। केवल नवंबर में ही 18 मामले दर्ज कर 23 आरोपियों को गिरफ़्तार किया गया, साथ ही 28.63 ग्राम हेरोइन और 3.35 किलोग्राम चरस पकड़ी गई।

वन विभाग ने भी नशे की जड़ों पर प्रहार करते हुए 1,61,238 पॉपी पौधे और 3,67,094 कैनाबिस पौधे नष्ट किए हैं।

बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त गुरसिमर सिंह, नगर निगम आयुक्त रोहित राठौर, एसडीएम थुनाग मनु वर्मा, डीएफओ अंबरीश शर्मा, जिला कल्याण अधिकारी समीर, जिला विकास अधिकारी जी.सी. पाठक सहित विभिन्न विभागों के सदस्य मौजूद रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: टाण्डा फायरिंग रेंज में 28 सितंबर को होगी फायरिंग, सुबह 8 से रात 10 बजे तक अभ्यास; इन गांवों के लोग रहें सतर्क

टाण्डा फायरिंग रेंज में 28 सितंबर को सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक भारतीय सैन्य पुलिस फायरिंग अभ्यास करेगी। कोहाला, कच्छयारी, खोली और घुरकड़ी के लोगों से रेंज के आसपास न जाने और मवेशियों को भी दूर रखने की अपील की गई है।

Kangra: रैत में प्राथमिक शिक्षकों की नवाचार कार्यशाला का समापन, 84 शिक्षकों ने अलग-अलग गतिविधियों पर दी प्रस्तुतियां

शिक्षा खंड रैत में प्राथमिक शिक्षकों की नवाचार कार्यशाला का समापन हुआ। निपुण भारत और TLM आधारित शिक्षण पर प्रशिक्षण के साथ 84 शिक्षकों ने आठ समूहों में अलग-अलग गतिविधियों पर प्रस्तुतियां दीं।

Kangra: चंबी स्टेडियम का काम तेज, 2 से ढाई महीने में खिलाड़ियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं: केवल सिंह पठानिया

शाहपुर के चंबी मैदान में आधुनिक स्टेडियम का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। विधायक केवल सिंह पठानिया ने बताया कि रिटेनिंग वॉल पर करीब 20 लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं और पवेलियन, रेस्ट रूम, बाथरूम व चेंजिंग रूम का काम करीब दो से ढाई माह में पूरा करने का लक्ष्य है।

सिहवां स्कूल के खिलाड़ियों का कुश्ती में जलवा, तीन पदक जीतकर बढ़ाया शाहपुर का मान

ज्वालामुखी में आयोजित अंडर-19 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में राजकीय आदर्श विद्यालय सिहवां के खिलाड़ियों ने कुश्ती में तीन पदक जीते। मोहम्मद इकबाल ने स्वर्ण जीतकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जगह बनाई।