Solan: नालागढ़ में महिला की संदिग्ध मौत पर बवाल, शव के साथ हाईवे पर चक्का जाम

Date:

--Advertisement--

नालागढ़ उपमंडल के तहत गांव रामपुर गुजरां निवासी एक महिला की संदिग्ध मौत का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। वीरवार को महिला के मायके पक्ष ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मृतका का शव नालागढ़-बद्दी राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुलिस थाना नालागढ़ के सामने रख दिया और चक्का जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट किया कि जब तक सभी आरोपी, खासकर मृतका की ननदों को गिरफ्तार नहीं किया जाता, तब तक न तो चक्का जाम हटेगा और न ही शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

इस चक्का जाम की सूचना मिलते ही विधायक हरदीप बावा और एसपी बद्दी विनोद धीमान मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से बातचीत की। उन्होंने उन्हें जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। अधिकारियों के समझाने के बाद शाम करीब साढ़े 6 बजे चक्का जाम समाप्त किया गया। इस दौरान हाईवे पर यातायात बाधित रहा और लोगों को वैकल्पिक मार्गों से गुजरना पड़ा। चक्का जाम दोपहर 2 बजे शुरू हुआ था।

इससे पहले मंगलवार को भी मृतका के परिजनों ने थाना नालागढ़ के बाहर प्रदर्शन किया था। पुलिस ने महिला के पति, सास, ससुर और ताया ससुर को हत्या और दहेज प्रताड़ना के आरोप में गिरफ्तार कर 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं और जल्द उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर में फोरलेन का बड़ा अपडेट, चंबी खड्ड पर 120 मीटर पुल खुला; रैत से लदवाड़ा का सफर अब करीब 1 मिनट में

पठानकोट-मंडी फोरलेन परियोजना के तहत शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में चंबी खड्ड पर करीब 120 मीटर लंबे पुल को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया है। पुल शुरू होने से रैत से लदवाड़ा पहुंचने में अब करीब एक मिनट लगेगा और वाहनों को चंबी बाजार से होकर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

Kangra: शाहपुर में भारी बारिश का कहर: फोरलेन की जल निकासी व्यवस्था पर उठे सवाल, दुकानों में घुसा पानी और लाखों के नुकसान की...

शाहपुर में भारी बारिश के दौरान फोरलेन की जल निकासी व्यवस्था पर सवाल उठे। बंदला पुल के पास कई दुकानों में पानी घुसने से दवाइयों और अन्य सामान के नुकसान की आशंका है। प्रभावित व्यापारियों ने मुआवजे और ड्रेनेज व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।

Kangra: धर्मशाला में 26 अगस्त को इन इलाकों में बिजली रहेगी बंद, सुबह 9 से शाम 5 बजे तक प्रभावित रहेगी सप्लाई; देखें पूरी...

धर्मशाला में विद्युत लाइनों के सामान्य रखरखाव के चलते 26 अगस्त को रक्कड़, दरूणी माता, स्पीति हॉस्टल, दाड़ी बाजार, गबली दाड़ी, लोअर बडोल और अपर बडोल समेत आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। अलग-अलग क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से शाम तक बिजली बंद रहने की सूचना दी गई है।

कश्मीर में 5 आतंकवाद विरोधी ऑपरेशनों में दिखाया अदम्य साहस, हिमाचल के रितेश शर्मा को मिलेगा राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार; 1 सितंबर को अमित शाह...

नादौन से सटे ज्वालामुखी क्षेत्र के अपर घलौर निवासी सैनिक रितेश शर्मा को आतंकवादियों के खिलाफ बहादुरी और अदम्य साहस के लिए भारत सरकार राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार से सम्मानित करेगी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 1 सितंबर को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित अलंकरण समारोह में उन्हें सम्मानित करेंगे।