Kullu: मनाली में सजी खूबसूरती की महफिल, मंडी की स्नेहा बनीं विंटर क्वीन 2026; देर रात तक चला फाइनल मुकाबला

Date:

--Advertisement--

मनाली में आयोजित विंटर कार्निवाल के दौरान विंटर क्वीन प्रतियोगिता का खिताब मंडी की स्नेहा ने अपने नाम कर लिया। कड़े मुकाबले के बाद स्नेहा को विंटर क्वीन 2026 घोषित किया गया। मनाली की संयोगिता फर्स्ट रनरअप रहीं, जबकि धर्मशाला की इशिता गुरुंग ने सेकेंड रनरअप का स्थान हासिल किया। विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने विजेताओं को मंच पर क्वीन का ताज पहनाकर सम्मानित किया।

देर रात तक चली इस प्रतियोगिता ने मनु रंगशाला के माहौल को पूरी तरह जीवंत बनाए रखा। दर्शकों की भारी भीड़ के बीच प्रतिभागियों ने आत्मविश्वास और प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। विंटर क्वीन प्रतियोगिता शनिवार को निर्णायक मोड़ पर पहुंची थी, जब 21 प्रतिभागियों में से 10 ने टॉप-10 में जगह बनाई।

रविवार को हुए फाइनल राउंड में स्नेहा, इशिता, जैस्मिन, संयोगिता, कनिका, पल्लवी, प्रीति, श्रेया, नैंसी और शानवी के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। सभी प्रतिभागियों ने अलग-अलग राउंड में अपनी प्रतिभा और प्रस्तुति से जजों को प्रभावित करने की कोशिश की।

देश के विभिन्न राज्यों से मनाली पहुंची प्रतिभागियों ने अपनी खूबसूरती, आत्मविश्वास और मंचीय प्रस्तुति से दर्शकों का दिल जीत लिया। कड़ाके की ठंड के बावजूद प्रतियोगिता में मौजूद सुंदरियों की ऊर्जा ने मनाली के सर्द मौसम को मानो गर्म कर दिया। बर्फबारी के चलते एक दिन कार्निवाल का आयोजन पूरी तरह से नहीं हो सका, लेकिन इसके बावजूद विंटर क्वीन प्रतियोगिता के सभी प्रमुख राउंड सफलतापूर्वक आयोजित किए गए।

प्रतियोगिता के दौरान इंट्रोडक्शन राउंड, ट्रेडिशनल राउंड, सेमीफाइनल और फाइनल राउंड आयोजित किए गए, जिनमें प्रतिभागियों की खूबसूरती के साथ-साथ आत्मविश्वास, संवाद क्षमता और मंचीय प्रस्तुति का भी आकलन किया गया।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कांगड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई! NI Act मामले में उद्घोषित अपराधी नगीन कुमार गिरफ्तार

कांगड़ा पुलिस ने थाना मैक्लोडगंज क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए परक्राम्य लिखत अधिनियम की धारा 138 से जुड़े मामले में उद्घोषित अपराधी नगीन कुमार को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ न्यायालय के निर्देशानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Kangra: शाहपुर के आपदा प्रभावित परिवारों तक पहुंचीं ज्योति बैरवा, 28 परिवारों को बांटी राहत सामग्री, हरसंभव मदद का दिया भरोसा

जिला रेडक्रॉस सोसायटी, कांगड़ा की अध्यक्षा ज्योति बैरवा ने शाहपुर उपमंडल के घड़गूण, सपैड़ा और भंगार गांवों का दौरा कर 28 आपदा प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की और हरसंभव सहायता का भरोसा दिया।

Kangra: नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई! डमटाल में 20 हजार लीटर अवैध लाहन मौके पर किया नष्ट, शराब माफिया पर कसा शिकंजा

नूरपुर पुलिस ने डमटाल थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 20,000 लीटर अवैध लाहन नष्ट कर दिया। एसडीपीओ इंदौरा के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में क्यूआरटी, सीआईए और थाना डमटाल की संयुक्त टीम शामिल रही।

Kangra: शाहपुर में पांच दिवसीय एकल विद्यालय अभ्यास वर्ग का समापन, आचार्यों को दिए राष्ट्र निर्माण और शिक्षा से जुड़े अहम संदेश

शाहपुर में आयोजित पांच दिवसीय एकल विद्यालय अभ्यास वर्ग का समापन हुआ। प्रशिक्षण के दौरान आचार्यों को राष्ट्रवाद, अध्यात्म, सनातन संस्कृति और शिक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन दिया गया।