Una: गुपचुप बिक रही चाइना डोर बनी जानलेवा, मासूम के सामने बाइक सवार की गर्दन कटी, आधा दर्जन टांके लगे

Date:

--Advertisement--

प्रतिबंधित चाइना डोर की अवैध बिक्री पर रोक लगाने के तमाम दावों के बावजूद इलाके में इससे जुड़े हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। पुलिस और प्रशासन की ओर से समय-समय पर छापेमारी किए जाने के बाद भी कुछ लालची विक्रेता मुनाफे के लिए गुप्त तरीके से चाइना डोर बेचकर लोगों की जान जोखिम में डाल रहे हैं। पतंग उड़ाने के शौकीन इस खतरनाक डोर का बेखौफ इस्तेमाल कर रहे हैं, जिसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है।

ताजा मामला श्री आनंदपुर साहिब-नंगल मुख्य मार्ग का है, जहां कस्बा एम.पी. कोठी के पास एक बाइक सवार युवक अपने छोटे बच्चे के साथ गांव छुट्टेवाल जा रहा था। इसी दौरान अचानक हवा में लटक रही चाइना डोर उसकी गर्दन में फंस गई। युवक ने जब खुद को बचाने के लिए हाथ से डोर हटाने की कोशिश की तो उसकी उंगलियों में भी गंभीर चोटें आ गईं।

घायल युवक को तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे बीबीएमबी अस्पताल रेफर कर दिया गया। अस्पताल में उसकी गर्दन में आधा दर्जन से अधिक टांके लगाए गए। घायल की पहचान अमृत निवासी भानुपल्ली के रूप में हुई है।

अमृत के मामा ने बताया कि उसका भांजा अपने बेटे को बाइक पर बैठाकर गांव छुट्टेवाल छोड़ने जा रहा था, तभी एमपी कोठी के पास चाइना डोर की चपेट में आ गया। इस हादसे में उसकी गर्दन बुरी तरह जख्मी हो गई, जबकि बच्चा बाल-बाल बच गया।

घायल युवक के परिजनों ने पुलिस और प्रशासन से मांग की है कि चाइना डोर बेचने वालों और इससे पतंग उड़ाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि केवल छापेमारी से काम नहीं चलेगा, बल्कि इसकी सप्लाई करने वाले पूरे नेटवर्क को तोड़ने के लिए गुप्त अभियान चलाया जाना चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसे जानलेवा हादसों को रोका जा सके।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: दूसरों के लिए हमेशा खड़े रहे केडी राणा खुद मुश्किल दौर में, DMC लुधियाना में उपचार जारी; लोग कर रहे जल्द स्वस्थ होने...

हिमाचल के समाजसेवी केडी राणा की तबीयत गंभीर बताई जा रही है। टांडा और मैक्स अस्पताल में उपचार के बाद अब DMC लुधियाना में उनका इलाज जारी है। सहयोगी और क्षेत्रवासी उनके शीघ्र स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं।

Kangra: नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.44 ग्राम चिट्टे के साथ पंजाब के 2 युवक काबू; मोटरसाइकिल भी जब्त

नूरपुर पुलिस ने 6.44 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित पंजाब के दो युवकों को काबू किया है। पुलिस ने मोटरसाइकिल भी जब्त की। यह वर्ष 2026 में ND&PS अधिनियम के तहत दर्ज 100वां मामला है।

Kangra: नूरपुर में महिलाओं और युवाओं के लिए बड़ा मौका, रणजीत बख्शी जनकल्याण सभा दे रही निशुल्क स्किल ट्रेनिंग

जसूर में रणजीत बख्शी जनकल्याण सभा महिलाओं और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ब्यूटी पार्लर, सिलाई और कंप्यूटर प्रशिक्षण जैसे निशुल्क कौशल विकास कार्यक्रम चला रही है।

Kangra: नूरपुर सिविल अस्पताल में 5 नए विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती, अब मरीजों को नहीं लगाने पड़ेंगे दूसरे अस्पतालों के चक्कर

नूरपुर सिविल अस्पताल में 5 नए विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती की गई है। दो बाल रोग विशेषज्ञ, दो स्त्री रोग विशेषज्ञ और एक मनोचिकित्सक की नियुक्ति से स्थानीय मरीजों को विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलने की उम्मीद है।