Himachal: खाना खाते वक्त फिसला पैर, 200 मीटर गहरी खाई में गिरा युवक; 4 घंटे चले रेस्क्यू के बाद शव बरामद

Date:

--Advertisement--

किन्नौर। जिला किन्नौर में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में एक युवक की जान चली गई। किन्नौर गेट चौरा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर खाना खाते समय पैर फिसलने से युवक करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान राम वचन (30) निवासी झारखंड के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार राम वचन रल्ली क्षेत्र में राजीव कुमार के पास चालक के तौर पर कार्यरत था। शनिवार को वह अपने दो साथियों के साथ रतनपुर से वापस रिकांगपिओ लौट रहा था। इसी दौरान किन्नौर गेट चौरा के पास तीनों सड़क किनारे भोजन करने के लिए रुके थे। इसी समय अचानक राम वचन का पैर फिसल गया और वह संतुलन खोकर सड़क से करीब 200 मीटर नीचे गहरी खाई में गिर गया।

घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन चौकी भावानगर के प्रभारी अनिल नेगी और एएसआई रवि कुमार के नेतृत्व में पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद युवक के शव को गहरी खाई से बाहर निकालकर सड़क तक लाया गया।

मामले की पुष्टि करते हुए एसपी किन्नौर सुशील कुमार शर्मा ने बताया कि चौरा गेट के पास झारखंड निवासी युवक की खाई में गिरने से मौत हुई है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया है और घटना के कारणों की गहनता से जांच की जा रही है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: दूसरों के लिए हमेशा खड़े रहे केडी राणा खुद मुश्किल दौर में, DMC लुधियाना में उपचार जारी; लोग कर रहे जल्द स्वस्थ होने...

हिमाचल के समाजसेवी केडी राणा की तबीयत गंभीर बताई जा रही है। टांडा और मैक्स अस्पताल में उपचार के बाद अब DMC लुधियाना में उनका इलाज जारी है। सहयोगी और क्षेत्रवासी उनके शीघ्र स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं।

Kangra: नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.44 ग्राम चिट्टे के साथ पंजाब के 2 युवक काबू; मोटरसाइकिल भी जब्त

नूरपुर पुलिस ने 6.44 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित पंजाब के दो युवकों को काबू किया है। पुलिस ने मोटरसाइकिल भी जब्त की। यह वर्ष 2026 में ND&PS अधिनियम के तहत दर्ज 100वां मामला है।

Kangra: नूरपुर में महिलाओं और युवाओं के लिए बड़ा मौका, रणजीत बख्शी जनकल्याण सभा दे रही निशुल्क स्किल ट्रेनिंग

जसूर में रणजीत बख्शी जनकल्याण सभा महिलाओं और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ब्यूटी पार्लर, सिलाई और कंप्यूटर प्रशिक्षण जैसे निशुल्क कौशल विकास कार्यक्रम चला रही है।

Kangra: नूरपुर सिविल अस्पताल में 5 नए विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती, अब मरीजों को नहीं लगाने पड़ेंगे दूसरे अस्पतालों के चक्कर

नूरपुर सिविल अस्पताल में 5 नए विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती की गई है। दो बाल रोग विशेषज्ञ, दो स्त्री रोग विशेषज्ञ और एक मनोचिकित्सक की नियुक्ति से स्थानीय मरीजों को विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलने की उम्मीद है।