Kangra: धर्मशाला में वन्य प्राणी सप्ताह के तहत मैराथन का आयोजनपुरुषों में अनीश और महिलाओं में साधना ने पहला स्थान हासिल किया

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला, 6 अक्तूबर: वन्य प्राणी सप्ताह के अंतर्गत आज धर्मशाला में मिनी मैराथन का आयोजन किया गया। यह दौड़ युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के सिंथेटिक ट्रैक से शुरू हुई और प्रतिभागियों ने 8 किलोमीटर (पुरुष) और 5 किलोमीटर (महिला) का मार्ग तय किया। यह मार्ग चीलगाड़ी और कुनाल पत्थरी माता के रास्ते से होकर गुजरा।

मैराथन में करीब 100 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिसमें महिला वर्ग में साधना चौधरी ने पहला स्थान प्राप्त किया। नैंसी चौधरी दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि गार्गी शर्मा तीसरे स्थान पर रहीं। पुरुष वर्ग में अनीश चौधरी ने प्रथम स्थान हासिल किया, सुरेंद्र दूसरे और विक्रम सिंह तीसरे स्थान पर रहे।

प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को 7,000 रुपये, दूसरे स्थान पर आने वाले को 5,000 रुपये और तीसरे स्थान पर आने वाले को 3,000 रुपये नकद इनाम दिया गया। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी दिए गए। मुख्य वन संरक्षक (वन्य प्राणी) सरोज भाई पटेल ने बताया कि यह आयोजन वन्य प्राणियों के संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया। यह आयोजन 73वें वन्य प्राणी सप्ताह के अंतर्गत किया गया, जो 2 से 8 अक्तूबर तक मनाया जा रहा है। इस सप्ताह के दौरान स्कूली बच्चों के लिए भाषण प्रतियोगिताएं, चित्रकला और अन्य गतिविधियां भी करवाई जा रही हैं।

मौके पर उपस्थित वन मण्डलाधिकारी संजीव सिंह, राहुल शर्मा, सहायक आरण्यपाल दौलत राम और अन्य प्रतिभागी भी मौजूद थे। वन्य प्राणी संरक्षण पर जोर देते हुए सरोज भाई पटेल ने कहा कि हमारे जीवन के लिए वन्य प्राणियों का संरक्षण अत्यंत आवश्यक है।

Contact for Advertisement
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

अश्वनी चौधरी को मिली नई जिम्मेदारी, जिला कांग्रेस कमेटी कांगड़ा के सचिव नियुक्त; लंबे संगठनात्मक अनुभव पर जताया भरोसा

शाहपुर के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अश्वनी चौधरी को जिला कांग्रेस कमेटी कांगड़ा का सचिव नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह शाहपुर पंचायत के उपप्रधान, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष और जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।

बहुत याद आता है अपना रेहलू… 1947 में छूटा बचपन, आज भी दिल में जिंदा है गांव की हर याद

1947 के बंटवारे में रेहलू छोड़कर पाकिस्तान जाने वाले राजा शाहिद गुल्ला खान आज भी अपने बचपन के गांव को याद करते हैं। 14 साल की उम्र में छूटा रेहलू उनके दिल और यादों में आज भी बसा हुआ है।

HP Police Constable Recruitment 2026: होम गार्ड्स को मिली 5 साल की छूट, आवेदन की तारीख बढ़ी; जानें अब कब तक कर सकते हैं...

HP Police Constable Recruitment 2026 में होम गार्ड्स अभ्यर्थियों को ऊपरी आयु सीमा में 5 साल की छूट मिली है। HPPSC ने आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 5 सितंबर 2026 कर दी है। भर्ती में कुल 734 पद भरे जाएंगे।

हिमाचल विधानसभा में पहले ही दिन घमासान, वंदे मातरम् पर हंगामे के बाद शनिवार तक स्थगित सदन; जानें क्या हुआ

हिमाचल विधानसभा के बारहवें मानसून सत्र के पहले दिन वंदे मातरम् को लेकर सदन में जोरदार हंगामा हुआ। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच नारेबाजी के बाद विधानसभा अध्यक्ष ने कार्यवाही शनिवार सुबह 11 बजे तक स्थगित कर दी।