Himachal: पंजाब केसरी पर कार्रवाई पर भड़के विपिन परमार, बोले– मीडिया पर पहरा लोकतंत्र पर हमला

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष, पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक विपिन सिंह परमार ने पंजाब सरकार द्वारा पंजाब केसरी मीडिया समूह के खिलाफ की गई कार्रवाई की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने इसे लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की आजादी पर सीधा हमला बताते हुए कहा कि ऐसी कार्रवाइयां किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं की जा सकतीं।

विपिन परमार ने पंजाब सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह कदम केवल एक मीडिया संस्थान तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे लोकतांत्रिक ढांचे को कमजोर करने की कोशिश है। उन्होंने कहा कि जो सरकारें सच्चाई का सामना करने से घबराती हैं, वही कलम पर पहरा बैठाने का प्रयास करती हैं। मीडिया को डराना और धमकाना तानाशाही सोच को उजागर करता है।

भाजपा विधायक ने जोर देकर कहा कि भारत का संविधान मीडिया को सवाल पूछने और सत्ता को जवाबदेह बनाने का पूरा अधिकार देता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भारतीय जनता पार्टी प्रेस की स्वतंत्रता के साथ मजबूती से खड़ी है और किसी भी कीमत पर इस संवैधानिक अधिकार को छीने जाने नहीं देगी। विपिन सिंह परमार ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि मीडिया के खिलाफ ऐसी दमनकारी कार्रवाइयां तुरंत नहीं रोकी गईं तो भाजपा चुप नहीं बैठेगी और इसके विरोध में सड़कों पर उतरकर जनआंदोलन करने को मजबूर होगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: रजोल से अंसुई तक सड़क 10 से 25 सितंबर तक बंद, सीमेंट कंक्रीट का काम बना वजह; जानें वैकल्पिक रास्ता

सीमेंट कंक्रीट पेवमेंट कार्य के चलते रजोल से अंसुई, चड़ी मार्ग 10 से 25 सितंबर 2026 तक सभी वाहनों के लिए बंद रहेगा। जिला दंडाधिकारी कांगड़ा ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। अंसुई के लिए वैकल्पिक संपर्क मार्ग उपलब्ध रहेगा।

कुल्लू में वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट का सितंबर शेड्यूल जारी, जानें किस दिन कहां होगा टेस्ट

कुल्लू जिले में सितंबर 2026 के लिए वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। आरटीओ कुल्लू, आरएलए कुल्लू, मनाली, बंजार, उदयपुर और केलांग में अलग-अलग तारीखों पर टेस्ट और पासिंग आयोजित होगी।

Kangra: रैत स्कूल की PTM में 350 से अधिक अभिभावक पहुंचे, अनुशासन और मोबाइल फोन को लेकर जीरो टॉलरेंस; HPV वैक्सीनेशन पर भी दी...

शाहपुर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रैत में PTM और ‘शिक्षा संवाद’ का आयोजन हुआ, जिसमें 350 से अधिक अभिभावकों ने भाग लिया। विद्यार्थियों के अनुशासन, मोबाइल फोन के इस्तेमाल, छात्रवृत्ति योजनाओं और शैक्षणिक प्रदर्शन पर चर्चा हुई। इस दौरान HPV वैक्सीनेशन को लेकर भी अभिभावकों को जागरूक किया गया।

कुल्लू में RTA की 11 सितंबर की बैठक स्थगित, जानें अब कब होगी बैठक

क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण कुल्लू की 11 सितंबर 2026 को होने वाली बैठक प्रशासनिक कारणों से स्थगित कर दी गई है। बैठक की नई तारीख के बारे में जल्द ही जानकारी दी जाएगी।