Una: विजीलैंस टीम ने वन रेंज अधिकारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

Date:

--Advertisement--

विजीलैंस टीम ने नए साल के पहले दिन एक बड़ी कार्रवाई करते हुए हिमाचल प्रदेश के अम्ब में एक वन रेंज अधिकारी को 10,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई बुधवार शाम को योजनाबद्ध तरीके से की गई।

जानकारी के अनुसार, वन अधिकारी अविनाश कुमार एक स्थानीय ठेकेदार से कार्य में सुविधा प्रदान करने के बदले रिश्वत की मांग कर रहे थे। ठेकेदार ने इस मामले की जानकारी विजीलैंस विभाग को दी। शिकायत के आधार पर विभाग ने एक ट्रैप ऑपरेशन की योजना बनाई।

बुधवार को विजीलैंस टीम ने अधिकारी के दफ्तर में अचानक छापा मारकर उन्हें रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। विजीलैंस डीएसपी ऊना फिरोज खान ने इस घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपी अविनाश कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

इस कार्रवाई से क्षेत्र में एक बड़ा संदेश गया है कि भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विजीलैंस विभाग ने आम जनता से भी अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की भ्रष्ट गतिविधियों की जानकारी तुरंत विभाग को दें, ताकि दोषियों को सजा दिलाई जा सके।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Himachal News: गोवंश के अवशेष मिलने पर भड़का विरोध, मुख्य चौक पर चक्का जाम; प्रदर्शनकारियों से बातचीत के लिए पहुंचे DC

घघरौता पंचायत के सनौथा गांव में गोवंश के कथित तौर पर काटे जाने की घटना के विरोध में बुधवार को विभिन्न हिंदूवादी संगठनों ने मुख्य चौक पर चक्का जाम किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की, जिसके बाद दोपहर करीब तीन बजे DC ने मौके पर पहुंचकर बातचीत की और नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Kangra Airport Expansion: कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार ने पकड़ी रफ्तार, जमीन सुरक्षित करने के लिए जारी हुए ₹1.16 करोड़; रनवे ब्रिज की ऊंचाई पर जल्द...

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार परियोजना के तहत अधिग्रहित जमीन को सुरक्षित करने के लिए हिमाचल सरकार ने 1.16 करोड़ रुपये जारी किए हैं। अब लोक निर्माण विभाग बाउंड्री और तारबंदी का काम शुरू करेगा, जबकि मांझी खड्ड पर प्रस्तावित रनवे ब्रिज की ऊंचाई पर जल्द अंतिम फैसला होने की उम्मीद है।

Himachal: सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, अगले शैक्षणिक सत्र से CBSE स्कूलों में शुरू होगी नैतिक शिक्षा; स्पीति में छात्रों को मिलेंगे नए कौशल...

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने काजा के सीबीएसई स्कूल के विद्यार्थियों से संवाद के दौरान बड़ा ऐलान किया कि आगामी शैक्षणिक सत्र से प्रदेश के सीबीएसई स्कूलों में नैतिक शिक्षा शुरू की जाएगी। स्पीति के युवाओं के लिए जल्द स्किल ट्रेनिंग और पर्यटन से जुड़े विशेष प्रशिक्षण पाठ्यक्रम शुरू करने पर भी विचार होगा।

Hamirpur Medical College Ragging Case: 9 MBBS सीनियर छात्रों पर बड़ी कार्रवाई, दो हफ्ते का निलंबन और 50 हजार तक जुर्माना

डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में जूनियर छात्रों से रैगिंग के मामले में नौ द्वितीय वर्ष के एमबीबीएस प्रशिक्षुओं को दो सप्ताह के लिए निलंबित किया गया है। तीन छात्रों पर 50-50 हजार और छह छात्रों पर 25-25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।