Una: ऊना के वशिष्ट पब्लिक स्कूल के 19 छात्र चमके खेलों में, स्टेट लेवल गेम्स के लिए चयन से जिले का नाम रोशन!

Date:

--Advertisement--

ऊना, 30 अक्तूबर। जिला ऊना के लिए गर्व का पल—वशिष्ट पब्लिक स्कूल ऊना के 19 प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्टेट लेवल गेम्स के लिए चयन हासिल किया है। ये खिलाड़ी अब हिमाचल प्रदेश में आयोजित होने वाली बास्केटबॉल, टेबल टेनिस, बैडमिंटन, एथलेटिक्स, डिस्कस थ्रो और शॉट पुट जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं में जिला ऊना का प्रतिनिधित्व करेंगे।

विद्यालय के खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के दम पर न केवल स्कूल बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

बास्केटबॉल अंडर-14 (लड़कियाँ) वर्ग में कक्षा आठवीं की बानी ठाकुर, दिव्या, वैशाली जसवाल, पलक, आराधना और कक्षा नौवीं की मान्या शर्मा का चयन हुआ है।

बास्केटबॉल अंडर-14 (लड़के) वर्ग में कक्षा आठवीं के रियांश धीमान, जबकि अंडर-19 (लड़के) वर्ग में कक्षा बारहवीं के अंशुमन सैनी ने चयन हासिल किया है।

टेबल टेनिस अंडर-14 (लड़के) वर्ग में कक्षा आठवीं के अश्मित सिंह, अरण्व जसवाल और प्रत्यूष आहूजा चुने गए हैं।

बैडमिंटन अंडर-14 में कक्षा आठवीं के बिभास कुमार और छठी कक्षा के अथर्व शर्मा ने शानदार खेल दिखाकर अपनी जगह बनाई है।

एथलेटिक्स अंडर-14 (लड़के) वर्ग में कक्षा छठी के आरव चौधरी और आठवीं के शिवम पटियाल का चयन हुआ है, जबकि अंडर-14 (लड़कियाँ) वर्ग में आठवीं कक्षा की रिद्धि का चयन शॉट पुट (गोला फेंक) में हुआ है।

एथलेटिक्स अंडर-19 (लड़के) में ग्यारहवीं कक्षा के उज्ज्वल का चयन डिस्कस थ्रो, और जय आदित्य का शॉट पुट में हुआ है। वहीं, अंडर-19 (लड़कियाँ) वर्ग में बारहवीं कक्षा की अंशिका ने शॉट पुट में स्थान पाया है।

विद्यालय प्रबंधन समिति ने खेलों को मिशन के रूप में अपनाते हुए पाँच प्रशिक्षित कोचों की नियुक्ति की है, ताकि हर खिलाड़ी अपने सपनों को साकार कर सके।

विद्यालय के प्रधानाचार्य दीपक कौशल ने सभी चयनित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और विद्यालय की खेल नीति का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि ये खिलाड़ी राज्य स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर नेशनल लेवल गेम्स में चयनित होंगे और हिमाचल का नाम पूरे देश में रोशन करेंगे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: हरनेरा-बड़ंज तत्वानी सड़क की हालत चिंताजनक, खतरे में आवाजाही; जल्द मरम्मत की मांग

हरनेरा से बड़ंज तत्वानी जाने वाली सड़क की कमजोर स्थिति ने स्थानीय लोगों और वाहन चालकों की चिंता बढ़ा दी है। लोगों ने संबंधित विभाग से जल्द निरीक्षण और आवश्यक मरम्मत की मांग की है।

नूरपुर विधायक रणबीर सिंह निक्का की भाजपा विधायक दल की बैठक में अहम मौजूदगी, सदन में जनहित के मुद्दे मजबूती से उठाने पर बनी...

नूरपुर विधायक ठाकुर रणबीर सिंह निक्का भाजपा विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक में शामिल हुए। बैठक में सदन की आगामी कार्यवाही, जनहित के मुद्दों और हिमाचल प्रदेश के विकास को लेकर पार्टी की रणनीति पर चर्चा हुई।

हिमाचल के हजारों TGT शिक्षकों को झटका, 2006-07 नियुक्तियों का विशेष वरिष्ठता लाभ वापस; पदोन्नति पर भी पड़ सकता है असर

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा निदेशालय ने 2006 और 2007 में नियुक्त टीजीटी शिक्षकों को दिए गए विशेष वरिष्ठता लाभ वापस ले लिए हैं। हाईकोर्ट के फैसले के अनुपालन में अंतिम वरिष्ठता सूची में संशोधन किया गया है, जिससे शिक्षकों की पदोन्नति और सेवा संबंधी दावों पर असर पड़ सकता है।

Himachal: एक लाख रुपये की रिश्वत लेते महिला पटवारी गिरफ्तार, लैंड वेल्यू प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर मांगी थी रकम

सोलन के बरोटीवाला पटवार सर्कल में विजिलेंस ब्यूरो ने महिला पटवारी ललिता को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोप है कि लैंड वेल्यू प्रमाण पत्र बनाने के बदले रिश्वत मांगी गई थी।