Kangra: धर्मशाला में दर्दनाक घटना: मंगेतर से रिश्ता टूटने के बाद युवक ने फंदा लगाकर दी जान

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला, 30 अक्तूबर। धर्मशाला में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां बड़ोल क्षेत्र में किराए के कमरे में रह रहे एक प्रवासी युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान शिवम गौड़ (25) पुत्र हीरा लाल गौड़, निवासी पिपरी, गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार देर रात करीब 10 बजे इस घटना की सूचना पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कमरे का निरीक्षण करते हुए शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि शिवम धर्मशाला क्षेत्र में पेंटर और राजमिस्त्री का काम करता था। बताया जा रहा है कि अपनी मंगेतर से रिश्ता टूटने के बाद वह पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में था। इसी परेशानी के चलते उसने अपने किराए के कमरे की छत से परने (कपड़ा) का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने मौके से सबूत एकत्रित किए हैं और गवाहों के बयान दर्ज किए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए जोनल अस्पताल धर्मशाला भेजा गया है।

इस मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आत्महत्या के कारणों की गहराई से पड़ताल की जा रही है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कांगड़ा में किशोरियों को मिला आत्मविश्वास का नया पाठ, 5 विकास खंडों की 24 बेटियों ने सीखे Communication और Interview Skills के गुर

कांगड़ा में जागोरी रूरल चैरिटेबल ट्रस्ट के आगाज़ कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित हुई। पांच विकास खंडों की 24 किशोरियों ने Communication, Public Speaking, Teamwork और Interview Skills का प्रशिक्षण लिया।

Kangra: धर्मशाला कॉलेज में शिक्षक दिवस पर दिखा गुरु-शिष्य के रिश्ते का खास रंग, BBA छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से शिक्षकों का जीता दिल

राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के BBA विभाग में शिक्षक दिवस 2026 हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, भाषण, मनोरंजक खेल और भावपूर्ण संदेशों के जरिए शिक्षकों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया।

Kangra: भूतपूर्व अर्द्धसैनिक बलों के लिए जल्द बनेगा कल्याण बोर्ड? विधायक केवल सिंह पठानिया के प्रयासों से अधिसूचना जारी होने की बढ़ी उम्मीद

भूतपूर्व अर्द्धसैनिक बल कल्याण संगठन जिला कांगड़ा की बैठक में कल्याण बोर्ड के गठन, सीएलएमएस सुविधा और सीजीएचएस अस्पताल में स्टाफ नियुक्ति को लेकर चर्चा हुई। विधायक केवल सिंह पठानिया के प्रयासों से कल्याण बोर्ड की अधिसूचना जल्द जारी होने की उम्मीद है।

कुल्लू की दिशा बैठक में कंगना रणौत का बड़ा फोकस, अब योजनाओं का सिर्फ बजट नहीं दिखेगा; अधिकारियों को जमीनी असर बताने के निर्देश

कुल्लू की दिशा बैठक में सांसद कंगना रणौत ने विकास योजनाओं को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से योजनाओं के बजट के साथ उनके वास्तविक असर और लाभार्थियों की संख्या की जानकारी देने को कहा।