Una: ऊना से अगवा युवक की हत्या, शव नहर में फेंका—तीन आरोपी रिमांड पर, किशोरी बाल सुधार गृह भेजी

Date:

--Advertisement--

ऊना जिले से अपहृत एक युवक की बेरहमी से हत्या कर शव को पंजाब के ब्रह्मपुर में नंगल नहर में फेंक दिया गया। पुलिस ने चारों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उन्होंने हत्या की बात कबूल की। हालांकि, शव अभी तक बरामद नहीं हुआ है, जिससे हत्या की पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस ने एनडीआरएफ की टीम को बुलाकर तलाशी अभियान तेज कर दिया है, जबकि फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का दौरा कर साक्ष्य जुटाए हैं।

जांच में पता चला कि आरोपियों ने युवक हरदीप उर्फ जिया को ऊना के अप्पर कोटलाकलां से अरनियाला रोड ले जाकर कार में उसकी बेरहमी से पिटाई की। इसके बाद बेल्ट से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई। वारदात के दौरान चारों आरोपी कार में मौजूद थे। हत्या के बाद शव को लेकर वे चंडीगढ़ रोड की ओर गए और ब्रह्मपुर के पास नहर में फेंक दिया। इसके बाद वे चंडीगढ़ पहुंचे, लेकिन बिना दस्तावेज होटल में कमरा नहीं मिला, जिसके चलते वे अगले दिन वापस ऊना लौट आए।

पुलिस जांच में सामने आया कि हत्या की यह साजिश एक किशोरी को लेकर रची गई थी। 19 फरवरी को यह किशोरी पंजाब से ऊना आई थी। अप्पर अरनियाला निवासी वंश उर्फ बंटू और हरदीप उर्फ जिया के बीच पहले से ही विवाद चल रहा था। किशोरी ने जिया को फोन कर विवाद खत्म करने के बहाने बुलाया। जब जिया बाइक से पहुंचा, तो आरोपियों ने कार से उसकी बाइक को टक्कर मार दी और उसे अगवा कर लिया।

पुलिस ने 2 दिन में मामले को सुलझाते हुए मंडी जिले से वंश उर्फ बंटू और किशोरी को गिरफ्तार किया, जबकि हरोली थाना पुलिस ने मनप्रीत उर्फ मनी और तरणजीत सिंह को हिरासत में लिया। तीनों आरोपियों को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जबकि किशोरी को बाल सुधार गृह भेज दिया गया क्योंकि वह 18 साल से 25 दिन छोटी थी।

हत्या में इस्तेमाल की गई आल्टो कार जब्त कर ली गई है, जिसमें खून के निशान मिले हैं। हालांकि, हत्या में प्रयुक्त बेल्ट अभी तक बरामद नहीं हुई है। आरोपियों ने दावा किया कि बेल्ट टूट गई थी और उसे फेंक दिया गया था।

एसपी ऊना राकेश सिंह ने बताया कि चारों आरोपी हिरासत में हैं और शव की तलाश के लिए एनडीआरएफ की मदद ली जा रही है। जल्द ही मामले से जुड़ी हर कड़ी सुलझा ली जाएगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर की बेटी हिमानी शर्मा ने रचा कमाल, BCCI अंडर-19 महिला टीम में हुआ चयन; धारकंडी में खुशी की लहर

शाहपुर के धारकंडी की ग्राम पंचायत दरिणी की बेटी हिमानी शर्मा का BCCI अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। इससे पहले वह हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की अंडर-19 महिला टीम का हिस्सा रह चुकी हैं।

कांगड़ा-शिमला फोरलेन को बड़ा झटका, हमीरपुर पुल हादसे के बाद 62 किमी हाईवे पर अटकी रफ्तार; अब 2027 तक करना पड़ सकता है इंतजार

हमीरपुर के मसियाणा में निर्माणाधीन फोरलेन पुल हादसे के बाद कांगड़ा-शिमला फोरलेन परियोजना में देरी के संकेत हैं। पहले अक्तूबर में कांगड़ा से कोहली तक हाईवे खोलने की बात थी, लेकिन अब करीब 62 किलोमीटर का पैच 2027 तक खिंच सकता है।

हरोली में मुकेश अग्निहोत्री का भाजपा पर तीखा हमला, बोले- वहां टिकट की लड़ाई, कांग्रेस का मिशन विकास; सिम्मी पर टिप्पणी को लेकर दी...

हरोली ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि वहां टिकट की लड़ाई चल रही है, जबकि कांग्रेस विकास के मिशन पर काम कर रही है। उन्होंने सिम्मी अग्निहोत्री को लेकर हुई टिप्पणी पर भी कड़ा रुख अपनाया।

Kangra: फतेहपुर के छत्र में 4 दिन से लापता युवक का कुएं में मिला शव, घर से 1 किलोमीटर दूर जंगल में मिली लाश;...

फतेहपुर के छत्र में चार दिन से लापता 30 वर्षीय युवक वरिंद्र कुमार का शव जंगल में स्थित कुएं से बरामद हुआ। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।