Una: गगरेट पुलिस ने पकड़ा 5.03 ग्राम चिट्टा, हमीरपुर के दो युवक गिरफ्तार

Date:

--Advertisement--

गगरेट पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 5.03 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने मादक द्रव्य पदार्थ अधिनियम (NDPS Act) के तहत मामला दर्ज कर हमीरपुर जिले के दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।

शनिवार को गगरेट पुलिस की एक टीम इलाके में गश्त कर रही थी। जब पुलिस पुराना अंब रोड पर पहुंची, तो एक बाइक पर सवार दो युवक पुलिस को देखकर घबरा गए। संदेह होने पर पुलिस ने उन्हें रोका और तलाशी ली, जिसमें 5.03 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

गिरफ्तार युवकों की पहचान आकाश (निवासी बड़ा ग्राम, तहसील डटवाल, जिला हमीरपुर) और शशि जसवाल (निवासी घोड़ी धबीड़ी, तहसील डटवाल, जिला हमीरपुर) के रूप में हुई है।

डीएसपी डॉ. वसुधा सूद ने बताया कि पुलिस यह जांच कर रही है कि ये युवक चिट्टा कहां से लाए थे और क्या वे केवल पैडलर हैं या किसी बड़े नेटवर्क से जुड़े हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हरोली में मुकेश अग्निहोत्री का भाजपा पर तीखा हमला, बोले- वहां टिकट की लड़ाई, कांग्रेस का मिशन विकास; सिम्मी पर टिप्पणी को लेकर दी...

हरोली ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि वहां टिकट की लड़ाई चल रही है, जबकि कांग्रेस विकास के मिशन पर काम कर रही है। उन्होंने सिम्मी अग्निहोत्री को लेकर हुई टिप्पणी पर भी कड़ा रुख अपनाया।

Kangra: फतेहपुर के छत्र में 4 दिन से लापता युवक का कुएं में मिला शव, घर से 1 किलोमीटर दूर जंगल में मिली लाश;...

फतेहपुर के छत्र में चार दिन से लापता 30 वर्षीय युवक वरिंद्र कुमार का शव जंगल में स्थित कुएं से बरामद हुआ। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Kangra: कांगड़ा में बेसहारा मानसिक रोगियों की मदद के लिए 7 से 9 अक्टूबर तक विशेष अभियान, स्वास्थ्य जांच से लेकर उपचार और पुनर्वास...

कांगड़ा में मानसिक बीमारी के कारण भटक रहे बेसहारा लोगों की मदद के लिए 7 से 9 अक्टूबर तक विशेष अभियान चलेगा। स्वास्थ्य जांच, उपचार, परामर्श और पुनर्वास सहायता के साथ जरूरतमंदों को उचित मनोचिकित्सीय संस्थान में भर्ती कराने की व्यवस्था की जाएगी।

Kullu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के मनाली-अटल टनल दौरे से पहले ट्रैफिक में बड़ा बदलाव, इन रास्तों पर रहेगा प्रतिबंध

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 6 से 8 अक्तूबर तक मनाली और अटल टनल प्रवास को देखते हुए कुल्लू में यातायात व्यवस्था बदली गई है। कई मार्गों पर भारी वाहनों और अन्य वाहनों की आवाजाही निर्धारित समय में प्रतिबंधित, नियंत्रित या डायवर्ट रहेगी।