Una: ऊना के स्कूली बच्चों को गर्मी से राहत, इस बार जून में रहेंगी छुट्टियां

Date:

--Advertisement--

जिला ऊना के विद्यार्थियों को इस बार गर्मी के मौसम में बड़ी राहत मिलने जा रही है। शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2025-2026 के लिए गर्मियों की छुट्टियों के शेड्यूल में बदलाव करते हुए जून माह को अवकाश के लिए निर्धारित किया है। पहले की परंपरा के अनुसार, स्कूलों में 22 जून से 29 जुलाई तक गर्मियों की छुट्टियां होती थीं, जिसके चलते विद्यार्थियों को जून जैसे अत्यधिक गर्म महीने में स्कूल जाना पड़ता था। इस समय ऊना जिले में तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है, जिससे विद्यार्थियों और शिक्षकों दोनों को काफी परेशानी होती थी।

अब शिक्षा विभाग ने फैसला लिया है कि इस बार 1 जून से 30 जून तक स्कूलों में छुट्टियां रहेंगी और 1 जुलाई से स्कूल दोबारा खुलेंगे। इसके बाद छात्र 2 अगस्त तक नियमित रूप से स्कूल जाएंगे, और फिर 3 अगस्त से 12 अगस्त तक दूसरी अवधि की छुट्टियां दी जाएंगी। यह फैसला जिला ऊना में पहली बार दो टर्म में छुट्टियां देने की योजना के तहत लिया गया है। इस बदलाव से स्कूलों के समय में किसी प्रकार का परिवर्तन नहीं करना पड़ा है, जो एक अतिरिक्त सुविधा साबित हुआ है।

इस निर्णय की पुष्टि जिला ऊना के प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक सोमलाल धीमान ने की है। उन्होंने बताया कि इस बार छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अवकाशों को दो भागों में विभाजित किया गया है। उन्होंने कहा कि पहले बरसात के समय में छुट्टियां दी जाती थीं, लेकिन अब बदलती परिस्थितियों के अनुसार जून की तीव्र गर्मी को देखते हुए यह बदलाव किया गया है।

दूसरी ओर, हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ ऊना के अध्यक्ष शशिपाल सैनी और महासचिव संजीव कुमार ने इस बदलाव को एक सराहनीय कदम बताया है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय विद्यार्थियों को गर्मी से राहत देगा और लंबे समय से उठ रही मांगों को भी पूरा करता है।

फिलहाल जिला ऊना में 744 सरकारी स्कूल हैं, जिनमें 474 प्राइमरी, 84 मिडिल, 45 हाई और 141 सीनियर सैकेंडरी स्कूल शामिल हैं। इन स्कूलों में प्रतिदिन हजारों छात्र शिक्षा प्राप्त करने आते हैं। ऐसे में गर्मियों की छुट्टियों को लेकर किया गया यह बदलाव न केवल व्यावहारिक है, बल्कि विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और सुविधा की दृष्टि से भी बेहद आवश्यक था।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कलियाडा स्कूल के 3 खिलाड़ियों का कमाल, शुभम, शिवांश और आदित्य का अंडर-19 हॉकी में राज्य स्तर पर चयन; जिला प्रतियोगिता में बने...

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलियाडा के शुभम, शिवांश और आदित्य का अंडर-19 हॉकी में राज्य स्तर के लिए चयन हुआ है। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में स्कूल की टीम उपविजेता रही।

Kangra: धर्मशाला में 29 अक्तूबर से सजेगा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, डल झील के पास होगा 15वां संस्करण

धर्मशाला अंतरराष्ट्रीय फिल्म उत्सव का 15वां संस्करण 29 अक्तूबर से 1 नवंबर तक डल झील के समीप तिब्बतन चिल्ड्रन विलेज में आयोजित होगा। प्रशासन ने बिजली, परिवहन, सुरक्षा, चिकित्सा और अन्य व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

Kangra: शाहपुर में विश्व रेबीज दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम, कुत्ते-बिल्ली के काटने पर तुरंत करें ये काम

शाहपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सीऊँ में विश्व रेबीज दिवस पर लोगों को रेबीज से बचाव और समय पर उपचार के बारे में जागरूक किया गया। जानवर के काटने या खरोंचने पर घाव धोने और तुरंत स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने की सलाह दी गई।

Kangra: अल्माटी की कठिन 21.1 किमी हाफ मैराथन पूरी कर गोकुल बुटेल ने युवाओं को दिया फिटनेस का संदेश

मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार गोकुल बुटेल ने कजाकिस्तान के अल्माटी में 21.1 किलोमीटर की अंतरराष्ट्रीय हाफ मैराथन पूरी की। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने, खेलों से जुड़ने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की।