Sirmaur: पांवटा साहिब में शिक्षक की बेरहमी से पिटाई का शिकार हुआ 9वीं का छात्र, अस्पताल में भर्ती

Date:

--Advertisement--

सिरमौर जिले के उपमंडल पांवटा साहिब के अंतर्गत आने वाले राजकीय स्कूल अंबोया में एक छात्र की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, 9वीं कक्षा में पढ़ने वाला छात्र कक्षा में मौजूद था, जब किसी बात को लेकर अध्यापक ने उसे बुरी तरह पीट दिया। पिटाई के बाद छात्र के बाजू, टांग और पीठ पर गंभीर चोटें आई हैं, जिसके चलते उसे सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में भर्ती करवाया गया है। जब छात्र घर पहुंचा, तो उसने अपने परिजनों को सारी घटना की जानकारी दी। इसके बाद छात्र के पिता ने पुरूवाला थाना में शिकायत दर्ज करवाई है।

पीड़ित छात्र के पिता ने बताया कि उक्त अध्यापक इससे पहले भी इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे चुका है, लेकिन न तो स्कूल प्रशासन ने और न ही शिक्षा विभाग ने इस पर कोई संज्ञान लिया। उन्होंने कहा कि उनके बेटे के मन में अब स्कूल को लेकर डर बैठ गया है और वह वहां जाने से कतरा रहा है। वहीं जब स्कूल प्रबंधन से संपर्क करने का प्रयास किया गया, तो उन्होंने व्यस्तता का हवाला देते हुए सिर्फ इतना कहा कि पीड़ित छात्र के परिजनों को स्कूल बुलाया जाएगा।

इस पूरे मामले में अध्यापक की ओर से अभी तक कोई बयान सामने नहीं आया है, जिससे स्थिति और अधिक संवेदनशील बन गई है। छात्र के परिजन मांग कर रहे हैं कि आरोपी अध्यापक के खिलाफ तुरंत सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में किसी और छात्र को ऐसी हिंसा का सामना न करना पड़े।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कलियाडा स्कूल के 3 खिलाड़ियों का कमाल, शुभम, शिवांश और आदित्य का अंडर-19 हॉकी में राज्य स्तर पर चयन; जिला प्रतियोगिता में बने...

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलियाडा के शुभम, शिवांश और आदित्य का अंडर-19 हॉकी में राज्य स्तर के लिए चयन हुआ है। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में स्कूल की टीम उपविजेता रही।

Kangra: धर्मशाला में 29 अक्तूबर से सजेगा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, डल झील के पास होगा 15वां संस्करण

धर्मशाला अंतरराष्ट्रीय फिल्म उत्सव का 15वां संस्करण 29 अक्तूबर से 1 नवंबर तक डल झील के समीप तिब्बतन चिल्ड्रन विलेज में आयोजित होगा। प्रशासन ने बिजली, परिवहन, सुरक्षा, चिकित्सा और अन्य व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

Kangra: शाहपुर में विश्व रेबीज दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम, कुत्ते-बिल्ली के काटने पर तुरंत करें ये काम

शाहपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सीऊँ में विश्व रेबीज दिवस पर लोगों को रेबीज से बचाव और समय पर उपचार के बारे में जागरूक किया गया। जानवर के काटने या खरोंचने पर घाव धोने और तुरंत स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने की सलाह दी गई।

Kangra: अल्माटी की कठिन 21.1 किमी हाफ मैराथन पूरी कर गोकुल बुटेल ने युवाओं को दिया फिटनेस का संदेश

मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार गोकुल बुटेल ने कजाकिस्तान के अल्माटी में 21.1 किलोमीटर की अंतरराष्ट्रीय हाफ मैराथन पूरी की। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने, खेलों से जुड़ने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की।