Una: ऊना पुलिस ने नशा माफिया पर कसा शिकंजा, चिट्टा और चरस के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

Date:

--Advertisement--

ऊना, 4 जनवरी। जिला ऊना पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस ने शनिवार देर रात और रविवार को दो अलग-अलग मामलों में चिट्टा और चरस बरामद करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया। सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पहले मामले में बंगाणा पुलिस ने डुमखर क्षेत्र में नाकेबंदी और गश्त के दौरान दो युवकों को 7.86 ग्राम चिट्टे (हैरोइन) के साथ पकड़ा। इस कार्रवाई में आईओ जोगिन्द्र सिंह की टीम ने पुराने पुल के पास हनुमान मंदिर के समीप मौजूद दो संदिग्ध युवकों की तलाशी ली। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से चिट्टा बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुखवीर सिंह (पुत्र बलवीर सिंह, निवासी कोठे कृष्णानगर) और गगन दीप सिंह (पुत्र गुरमीत सिंह, निवासी गांव हरियाणा, तहसील भूंगा, जिला होशियारपुर, पंजाब) के रूप में हुई। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि ये युवक प्रतिबंध के बावजूद चिट्टा कहां ले जा रहे थे और उनकी सप्लाई चेन क्या है।

वहीं, दूसरे मामले में बहड़ाला में एक बर्गर की दुकान पर पुलिस ने छापा मारकर 8 ग्राम चरस बरामद की। एएसआई सुशील कुमार की टीम को सूचना मिली थी कि बहड़ाला का एक दुकानदार नशीले पदार्थों का कारोबार कर रहा है। पुलिस ने दुकान की तलाशी ली और चरस बरामद कर आरोपी राजेश कुमार उर्फ कुकी (निवासी बहड़ाला) को गिरफ्तार किया।

पुलिस अधीक्षक ऊना अमित यादव ने दोनों मामलों की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि नशा तस्करी के तार और सप्लाई नेटवर्क का पता लगाया जा सके।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर के सरकारी स्कूल में HPV वैक्सीनेशन को लेकर जागरूकता कार्यक्रम, BMO शाहपुर डॉ. कविता ठाकुर और प्रधानाचार्य सुभाष चंद की मौजूदगी में...

शाहपुर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में HPV वैक्सीनेशन को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। BMO डॉ. कविता ठाकुर की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में प्रधानाचार्य सुभाष चंद सहित स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने बच्चों को HPV वैक्सीन के महत्व की जानकारी दी।

Himachal Coaching Centre Rules: अब कोचिंग सेंटर चलाने के लिए देने होंगे ₹50 हजार, नवीनीकरण पर ₹25 हजार फीस; नियम तोड़े तो रद्द होगा...

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में पात्र निजी कोचिंग सेंटरों के लिए पंजीकरण अनिवार्य होगा। नए रजिस्ट्रेशन के लिए ₹50,000 और नवीनीकरण के लिए ₹25,000 शुल्क तय किया गया है। नियमों के उल्लंघन पर जुर्माना और गंभीर मामलों में पंजीकरण रद्द किया जा सकता है।

Sirmaur: पति की मौत के 4 घंटे बाद पत्नी ने भी तोड़ा दम, एक ही चिता पर हुआ अंतिम संस्कार; संगड़ाह में पसरा मातम

सिरमौर जिले के संगड़ाह उपमंडल के लगनू गांव में 85 वर्षीय मंगाराम चौहान उर्फ छोटू की रविवार शाम लंबी बीमारी के बाद मौत हो गई। करीब चार घंटे बाद उनकी 68 वर्षीय पत्नी हरदेवी ने भी दम तोड़ दिया। दंपती का अंतिम संस्कार गिरी नदी के समीप एक ही चिता पर किया गया।

CU Dharamshala Free Coaching: UPSC और HPPSC की तैयारी करने वालों के लिए सुनहरा मौका, मुफ्त कोचिंग के साथ हर महीने ₹4,000 वजीफा; 20...

हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय, धर्मशाला के डॉ. अंबेडकर उत्कृष्टता केंद्र में पात्र विद्यार्थियों को UPSC और HPPSC परीक्षाओं के लिए मुफ्त कोचिंग दी जाएगी। 100 उम्मीदवारों का चयन प्रवेश परीक्षा के अंकों के आधार पर होगा और उन्हें एक वर्ष तक हर महीने ₹4,000 वजीफा मिलेगा। आवेदन की अंतिम तिथि 20 नवंबर 2026 है।