धर्मशाला, 12 अक्टूबर 2026। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) और हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) की परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय, धर्मशाला में अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और पीएम केयर्स चिल्ड्रन स्कीम के जरूरतमंद एवं पात्र लाभार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की ओर से संचालित डॉ. अंबेडकर उत्कृष्टता केंद्र के माध्यम से प्रदान किया जाएगा।
20 नवंबर तक कर सकते हैं आवेदन
केंद्रीय विश्वविद्यालय, धर्मशाला के प्रवक्ता ने बताया कि प्रशिक्षण के लिए प्रवेश प्रक्रिया 7 अक्टूबर 2026 से शुरू हो चुकी है। अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और पीएम केयर्स चिल्ड्रन स्कीम के पात्र एवं इच्छुक विद्यार्थी निःशुल्क कोचिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है।
100 उम्मीदवारों का होगा चयन, हर महीने मिलेगा ₹4,000 वजीफा
प्रशिक्षण के लिए कुल 100 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। चयन प्रवेश परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर होगा। प्रशिक्षण के लिए नामांकित उम्मीदवारों को एक वर्ष तक हर महीने ₹4,000 का वजीफा भी दिया जाएगा। इससे पात्र विद्यार्थियों को UPSC और HPPSC परीक्षाओं की तैयारी करने में आर्थिक सहायता मिलेगी।
यहां देखें प्रवेश नोटिस और आवेदन लिंक
प्रवक्ता ने बताया कि इच्छुक उम्मीदवार प्रवेश से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए प्रवेश नोटिस यहां देखें और ऑनलाइन आवेदन यहां करें। उम्मीदवारों को सलाह है कि आवेदन करने से पहले प्रवेश नोटिस में दी गई पात्रता और अन्य जरूरी शर्तों की जानकारी ध्यान से पढ़ लें।
अधिक जानकारी के लिए इन नंबरों पर करें संपर्क
निःशुल्क प्रशिक्षण, प्रवेश प्रक्रिया और आवेदन से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार 9872217578, 8988263285, 8127214444 और 01892-228877 पर संपर्क कर सकते हैं।


For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!


