Sirmaur: पति की मौत के 4 घंटे बाद पत्नी ने भी तोड़ा दम, एक ही चिता पर हुआ अंतिम संस्कार; संगड़ाह में पसरा मातम

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के संगड़ाह उपमंडल के गांव लगनू से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। यहां एक बुजुर्ग दंपती की महज चार घंटे के अंतराल में मौत हो गई। पहले लंबी बीमारी के बाद पति ने दम तोड़ दिया और फिर पति की मृत्यु के सदमे के बीच पत्नी ने भी दुनिया को अलविदा कह दिया। साथ जीने वाले इस दंपती की एक साथ अंतिम विदाई की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

लंबी बीमारी के बाद पति का निधन, चार घंटे बाद पत्नी ने भी छोड़ी दुनिया

जानकारी के अनुसार, लगनू निवासी मंगाराम चौहान उर्फ छोटू (85) का रविवार शाम करीब सात बजे लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। पति की मृत्यु के करीब चार घंटे बाद उनकी पत्नी हरदेवी (68) ने भी प्राण त्याग दिए। इस अप्रत्याशित घटना से परिवार के साथ-साथ गांव के लोग भी गहरे सदमे में हैं। पूरे क्षेत्र में इस दंपती के साथ जीवन बिताने और कुछ ही घंटों के अंतराल में दुनिया से विदा होने की चर्चा हो रही है।

गिरी नदी के पास एक ही चिता पर हुआ अंतिम संस्कार

दंपती के पार्थिव शरीरों का गिरी नदी के समीप एक ही चिता पर अंतिम संस्कार किया गया। दोनों एक साथ पंचतत्व में विलीन हो गए। अंतिम विदाई के इस भावुक दृश्य ने वहां मौजूद लोगों की आंखें नम कर दीं।

मंगाराम चौहान बचपन से ही सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहे थे। उनकी राजनीतिक यात्रा जनसंघ से शुरू हुई थी। उनके निधन को क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है।

कई भाजपा नेताओं और स्थानीय लोगों ने जताया शोक

दंपती के निधन पर ग्राम पंचायत प्रधान तपेंद्र सिंह राणा, उपप्रधान ओमप्रकाश चौहान, पूर्व विधायक रूप सिंह एवं हिरदाराम, पूर्व भाजपा प्रत्याशी मोहनलाल आजाद, पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रताप सिंह तोमर, श्री रेणुका बांध जन संघर्ष समिति, पूर्व भाजपा अध्यक्ष बहादुर सिंह चौहान, भाजपा के वरिष्ठ नेता कुशल सिंह चौहान एवं रणजीत सिंह चौहान, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य सुनील शर्मा, भीम सिंह कंठ, सुरेंद्र चौहान और लंबरदार मोहनलाल चौहान सहित समस्त क्षेत्रवासियों ने गहरा शोक व्यक्त किया।

Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर के सरकारी स्कूल में HPV वैक्सीनेशन को लेकर जागरूकता कार्यक्रम, BMO शाहपुर डॉ. कविता ठाकुर और प्रधानाचार्य सुभाष चंद की मौजूदगी में...

शाहपुर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में HPV वैक्सीनेशन को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। BMO डॉ. कविता ठाकुर की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में प्रधानाचार्य सुभाष चंद सहित स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने बच्चों को HPV वैक्सीन के महत्व की जानकारी दी।

Himachal Coaching Centre Rules: अब कोचिंग सेंटर चलाने के लिए देने होंगे ₹50 हजार, नवीनीकरण पर ₹25 हजार फीस; नियम तोड़े तो रद्द होगा...

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में पात्र निजी कोचिंग सेंटरों के लिए पंजीकरण अनिवार्य होगा। नए रजिस्ट्रेशन के लिए ₹50,000 और नवीनीकरण के लिए ₹25,000 शुल्क तय किया गया है। नियमों के उल्लंघन पर जुर्माना और गंभीर मामलों में पंजीकरण रद्द किया जा सकता है।

CU Dharamshala Free Coaching: UPSC और HPPSC की तैयारी करने वालों के लिए सुनहरा मौका, मुफ्त कोचिंग के साथ हर महीने ₹4,000 वजीफा; 20...

हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय, धर्मशाला के डॉ. अंबेडकर उत्कृष्टता केंद्र में पात्र विद्यार्थियों को UPSC और HPPSC परीक्षाओं के लिए मुफ्त कोचिंग दी जाएगी। 100 उम्मीदवारों का चयन प्रवेश परीक्षा के अंकों के आधार पर होगा और उन्हें एक वर्ष तक हर महीने ₹4,000 वजीफा मिलेगा। आवेदन की अंतिम तिथि 20 नवंबर 2026 है।

Shahpur Dussehra 2026: SDM डॉ. गणेश ठाकुर ने किया बड़ा ऐलान, 13 और 14 अक्टूबर को ही होंगे कलाकारों के ऑडिशन; सुबह 10 से...

शाहपुर दशहरा उत्सव 2026 के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए कलाकारों के ऑडिशन अब 13 और 14 अक्टूबर को होंगे। पंजीकरण सुबह 10 से 11 बजे तक अनिवार्य है। निर्धारित समय पर पंजीकरण नहीं करवाने वाले कलाकारों का ऑडिशन नहीं लिया जाएगा।