Kangra: पल्लवी मामले में सोशल हेल्प वेलफेयर एसोसिएशन ने की निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला, 4 जनवरी। सोशल हेल्प वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष बाबा त्रिलोक ने हाल ही में धर्मशाला की कॉलेज छात्रा पल्लवी के दुःखद निधन पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए सरकार से मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने पल्लवी के घर जाकर परिवार का हौसला बढ़ाया और भरोसा दिलाया कि संगठन इस कठिन समय में उनके साथ खड़ा है।

प्रदेश अध्यक्ष बाबा त्रिलोक ने कहा कि “प्रदेश में हर बेटी सुरक्षित महसूस करे, यह हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। इस घटना के दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाना चाहिए।” उन्होंने प्रशासन से अपील की कि ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई की जाए ताकि समाज में भय और अन्याय के खिलाफ एक स्पष्ट संदेश जाए।

इस अवसर पर एसोसिएशन के प्रमुख पदाधिकारी भी मौजूद रहे, जिनमें एनजीओ संस्थापक एवं चेयरमैन के.डी. राणा, पालमपुर महिला मोर्चा कार्यकारिणी सदस्य सोनी राजपूत, ज्वालामुखी महिला उपाध्यक्ष रेनू राणा, कांगड़ा अध्यक्ष संजीव कपूर, प्रदेश सचिव भाग्य ठाकुर, वरिष्ठ पालमपुर कार्यकारिणी सदस्य सुभाष शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी शामिल थे।

धर्मशाला में पल्लवी की मौत कथित रैगिंग और यौन उत्पीड़न से जुड़ी हुई है। परिवार और सोशल हेल्प वेलफेयर एसोसिएशन दोनों न्याय की लगातार मांग कर रहे हैं और समाज में बेटी सुरक्षा सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर जोर दे रहे हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

बिल-वाउचर में हेराफेरी कर सरकारी सब्सिडी लेने का आरोप, पिता-बेटे समेत 3 पर केस; जांच में चौंकाने वाले खुलासे

कांगड़ा के जवाली क्षेत्र में बागवानी विभाग की योजनाओं में फर्जी बिल-वाउचर और कूटरचित दस्तावेजों के जरिए लाखों रुपये की सब्सिडी लेने के आरोप में पिता-बेटे समेत तीन लोगों पर केस दर्ज हुआ है। सतर्कता ब्यूरो की जांच में फर्जी बिल, रिकॉर्ड में विसंगतियां और सब्सिडी वाली योजनाओं में कथित अनियमितताओं के कई मामले सामने आए हैं।

बद्दी में बंद गोदाम पर देर रात छापा, 4 लाख प्रतिबंधित दवाएं और इंजेक्शन बरामद; कारोबारी पर NDPS एक्ट में केस

बद्दी में औषधि नियंत्रण विभाग और पुलिस ने बंद गोदाम पर छापा मारकर करीब चार लाख प्रतिबंधित गोलियां-कैपसूल और इंजेक्शन बरामद किए हैं। मामले में एएस केमिकल के मालिक अंकित शुक्ला के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

शिमला में मिठाइयों पर बड़ी कार्रवाई, कॉकरोच मिलने पर 2 दुकानों के लाइसेंस सस्पेंड; गुलाबजामुन में मरी मक्खियां मिलने पर 10 किलो मिठाई नष्ट

शिमला में खाद्य सुरक्षा एवं विनियमन विभाग ने मिठाई दुकानों पर बड़ी कार्रवाई की है। बालूगंज में मिठाइयों में कॉकरोच मिलने पर दो प्रतिष्ठानों के खाद्य लाइसेंस निलंबित किए गए, जबकि बस स्टैंड की दुकान में गुलाबजामुन में मरी मक्खियां मिलने पर 10 किलो मिठाई नष्ट करवाई गई।

मणिमहेश कैलाश की चोटी पर चढ़ने निकला था गड़रिया, फिर जो हुआ उसे आज भी मानते हैं रहस्यमयी कहानी; जानें पूरी लोककथा

चंबा के भरमौर स्थित मणिमहेश कैलाश से जुड़ी गड़रिये की एक रहस्यमयी लोककथा आज भी श्रद्धालुओं के बीच चर्चित है। मान्यता है कि कैलाश की ओर चढ़ने का प्रयास करने वाला गड़रिया और उसके साथ मौजूद लोग पत्थर बन गए थे। हालांकि, इस कहानी का कोई वैज्ञानिक या ऐतिहासिक प्रमाण उपलब्ध नहीं है।