Bilaspur: घुमारवीं के बेटे ने बढ़ाया हिमाचल का मान, मनिंदर जीत सिंह बने भारतीय तटरक्षक बल में कमांडैंट

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर के उपमंडल घुमारवीं से ताल्लुक रखने वाले एक युवा अधिकारी ने अपनी काबिलियत और मेहनत से पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। घुमारवीं क्षेत्र की ग्राम पंचायत कोटलु ब्राह्मणा के डून गांव निवासी मनिंदर जीत सिंह को भारतीय तटरक्षक बल में कमांडैंट के पद पर पदोन्नति मिली है। उनकी इस बड़ी उपलब्धि से न केवल गांव और जिले में बल्कि पूरे हिमाचल प्रदेश में खुशी और गर्व का माहौल है।

मनिंदर जीत सिंह की सफलता के पीछे वर्षों की मेहनत, अनुशासन और राष्ट्र सेवा के प्रति समर्पण है। उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी हमीरपुर से हुई, जबकि वरिष्ठ माध्यमिक शिक्षा उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घुमारवीं से पूरी की। इसके बाद उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, नोएडा से इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन में इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की। वर्ष 2010 में उन्होंने भारतीय तटरक्षक बल में असिस्टेंट कमांडैंट के रूप में अपनी सेवाएं शुरू की थीं। लगातार बेहतरीन कार्य और अनुभव के आधार पर अब उन्हें कमांडैंट के पद पर पदोन्नत किया गया है।

मनिंदर जीत सिंह एक शिक्षित और प्रतिष्ठित परिवार से संबंध रखते हैं। उनके पिता बलदेव सिंह लोक निर्माण विभाग से मुख्य अभियंता के पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं, जबकि उनकी माता गृहिणी हैं। उनकी बहन डॉ. विपुल राणा स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी हैं और डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा में त्वचा रोग विशेषज्ञ के रूप में कार्यरत हैं। परिवार में सेवा और समर्पण की यह परंपरा मनिंदर की सफलता में भी झलकती है।

मनिंदर जीत सिंह की यह उपलब्धि घुमारवीं और बिलासपुर क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन गई है। उन्होंने यह साबित कर दिया कि सही दिशा में मेहनत और दृढ़ संकल्प से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। उनकी इस सफलता पर ग्राम पंचायत प्रधान पुष्पा कुमारी, उपप्रधान विवेक कुमार सहित कई गणमान्य लोगों ने उन्हें और उनके परिवार को बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार के BA प्रथम वर्ष का शानदार रिजल्ट, राजीव कुमार ने 69% अंकों के साथ किया टॉप; किरणा और शिवानी भी...

राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार के बी.ए. प्रथम वर्ष का परीक्षा परिणाम 85 प्रतिशत रहा। राजीव कुमार ने 69 प्रतिशत अंक लेकर कॉलेज में टॉप किया, जबकि किरणा 68 प्रतिशत और शिवानी कुमारी 67 प्रतिशत अंकों के साथ क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं।

बिल-वाउचर में हेराफेरी कर सरकारी सब्सिडी लेने का आरोप, पिता-बेटे समेत 3 पर केस; जांच में चौंकाने वाले खुलासे

कांगड़ा के जवाली क्षेत्र में बागवानी विभाग की योजनाओं में फर्जी बिल-वाउचर और कूटरचित दस्तावेजों के जरिए लाखों रुपये की सब्सिडी लेने के आरोप में पिता-बेटे समेत तीन लोगों पर केस दर्ज हुआ है। सतर्कता ब्यूरो की जांच में फर्जी बिल, रिकॉर्ड में विसंगतियां और सब्सिडी वाली योजनाओं में कथित अनियमितताओं के कई मामले सामने आए हैं।

बद्दी में बंद गोदाम पर देर रात छापा, 4 लाख प्रतिबंधित दवाएं और इंजेक्शन बरामद; कारोबारी पर NDPS एक्ट में केस

बद्दी में औषधि नियंत्रण विभाग और पुलिस ने बंद गोदाम पर छापा मारकर करीब चार लाख प्रतिबंधित गोलियां-कैपसूल और इंजेक्शन बरामद किए हैं। मामले में एएस केमिकल के मालिक अंकित शुक्ला के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

शिमला में मिठाइयों पर बड़ी कार्रवाई, कॉकरोच मिलने पर 2 दुकानों के लाइसेंस सस्पेंड; गुलाबजामुन में मरी मक्खियां मिलने पर 10 किलो मिठाई नष्ट

शिमला में खाद्य सुरक्षा एवं विनियमन विभाग ने मिठाई दुकानों पर बड़ी कार्रवाई की है। बालूगंज में मिठाइयों में कॉकरोच मिलने पर दो प्रतिष्ठानों के खाद्य लाइसेंस निलंबित किए गए, जबकि बस स्टैंड की दुकान में गुलाबजामुन में मरी मक्खियां मिलने पर 10 किलो मिठाई नष्ट करवाई गई।