ऊना में 67 वर्षीय बुजुर्ग पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज

ऊना जिले के दौलतपुर चौक क्षेत्र में नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ के गंभीर आरोप सामने आए हैं। मामले में पुलिस ने 67 वर्षीय एक बुजुर्ग के खिलाफ पोक्सो एक्ट सहित संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता की ओर से शिकायत मिलते ही तुरंत कार्रवाई की गई और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है, हालांकि आधिकारिक रूप से गिरफ्तारी की पुष्टि अभी नहीं हुई है।

Advertisement

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस पूरी सतर्कता के साथ जांच कर रही है। पुलिस टीम दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर रही है और घटना से जुड़े सभी जरूरी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं, ताकि मामले की पूरी सच्चाई सामने आ सके।

इस संबंध में डीएसपी अनिल पटियाल ने बताया कि शिकायत के आधार पर जांच तेजी से आगे बढ़ाई जा रही है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जाएगी और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!