Una: ऊना में 77वें गणतंत्र दिवस की भव्य धूम, मंत्री राजेश धर्माणी ने गिनाईं सरकार की बड़ी उपलब्धियां

Date:

--Advertisement--

भारत के 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर ऊना जिला देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ऊना के मैदान में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में तकनीकी शिक्षा एवं नगर एवं ग्राम नियोजन मंत्री राजेश धर्माणी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस मौके पर उन्होंने पुलिस और होमगार्ड की महिला एवं पुरुष टुकड़ियों, एनसीसी, एनएसएस, प्रशिक्षित आपदा मित्र, स्काउट्स एंड गाइड्स के कैडेट्स द्वारा प्रस्तुत भव्य मार्च पास्ट की सलामी ली।

अपने संबोधन में मंत्री राजेश धर्माणी ने जिलावासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि 26 जनवरी भारत के इतिहास का गौरवशाली दिन है। इसी दिन वर्ष 1950 में देश का संविधान लागू हुआ और लोकतंत्र की नींव पड़ी। उन्होंने संविधान निर्माताओं और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए वीर शहीदों को नमन किया। उन्होंने कहा कि संविधान सभी नागरिकों को समान अधिकार और विकास के अवसर प्रदान करता है और लोकतंत्र की असली ताकत इसी में निहित है।

राजेश धर्माणी ने कहा कि बदलते समय के अनुरूप राज्य सरकार तकनीकी शिक्षा और कौशल विकास को बढ़ावा दे रही है। सरकार का लक्ष्य युवाओं को आधुनिक तकनीकों से जोड़कर रोजगार और स्वरोजगार के योग्य बनाना है। उन्होंने बताया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स और ड्रोन तकनीक जैसे क्षेत्रों में प्रशिक्षण को प्राथमिकता दी जा रही है, जिससे युवा वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बन सकें।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सरकारी स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में राजीव गांधी मॉडल डे-बोर्डिंग स्कूल स्थापित किए जा रहे हैं और 130 सरकारी स्कूलों में सीबीएसई पाठ्यक्रम लागू किया गया है, जिनमें ऊना जिले के 10 विद्यालय शामिल हैं।

तकनीकी शिक्षा मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश को वर्ष 2032 तक आत्मनिर्भर और विकसित राज्य बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं को मजबूत किया जा रहा है। स्वास्थ्य क्षेत्र में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक आदर्श स्वास्थ्य संस्थान स्थापित करने की योजना है, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती की जाएगी।

ऊना जिले के विकास पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि जिला तेजी से प्रगति की राह पर है। ऊना को सौर ऊर्जा केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। पेखूबेला में 32 मेगावाट की सोलर परियोजना स्थापित हो चुकी है, जबकि अन्य परियोजनाएं भी तैयार हैं। औद्योगिक विकास के तहत हरोली विधानसभा क्षेत्र में 2000 करोड़ रुपये की लागत से बल्क ड्रग पार्क की स्थापना की जा रही है।

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए सरकार ने किसानों के हित में बड़े फैसले लिए हैं। हिमाचल प्रदेश देश का पहला राज्य है, जहां दूध खरीद पर न्यूनतम समर्थन मूल्य दिया जा रहा है। साथ ही प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए मक्की और गेहूं की खरीद ऊंचे दामों पर की जा रही है। ऊना जिले में 20 करोड़ रुपये की लागत से आलू प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित की जाएगी, जिससे किसानों को सीधा लाभ मिलेगा।

समारोह में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का भी उल्लेख किया गया। मंत्री ने बताया कि युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए सख्त अभियान चलाया जा रहा है और नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

कार्यक्रम के दौरान सरकारी योजनाओं पर आधारित विकास झांकियां और प्रदर्शनियां आकर्षण का केंद्र रहीं। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में देशभक्ति गीतों और नृत्य प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले खिलाड़ियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, शिक्षकों, स्वास्थ्य कर्मियों और सरकारी कर्मचारियों को सम्मानित भी किया गया।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर ट्रेड फेयर पर सियासी घमासान तेज, अक्षय अत्री का राकेश चौहान पर पलटवार, बोले- पहले अपनी जमीन पर मेले से किराया लेते...

शाहपुर ट्रेड फेयर को लेकर भाजपा नेता राकेश चौहान के बयान पर कांग्रेस नेता अक्षय अत्री ने पलटवार किया है। अत्री ने राकेश चौहान के पुराने ट्रेड फेयर आयोजन, किराये और शाहपुर फ्लाईओवर के मुद्दे को लेकर कई सवाल उठाए।

Kangra: वोट चोरी के आरोपों पर सतेंद्र गौतम का कांग्रेस से सवाल: क्या केवल सिंह पठानिया और राजीव पटियाल की जीत भी इसी वजह...

भाजपा नेता सतेंद्र गौतम ने वोट चोरी के आरोपों पर कांग्रेस से सवाल किए। उन्होंने विधायक केवल सिंह पठानिया और राजीव पटियाल की जीत को लेकर भी सवाल उठाते हुए विकास कार्यों और चुनावी वादों का प्रमाण सहित हिसाब देने की चुनौती दी।

Himachal: नौणी विश्वविद्यालय और LPU के बीच जल्द शुरू हो सकता है बड़ा शोध सहयोग, कुलपति ने किया दौरा; कृषि और बागवानी को मिलेगा...

नौणी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. हरमिंदर सिंह बावेजा ने शैक्षणिक और अनुसंधान सहयोग की संभावनाएं तलाशने के लिए लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी का दौरा किया। इस दौरान कृषि अनुसंधान, आधुनिक तकनीकों, संयुक्त परियोजनाओं और संकाय आदान-प्रदान पर चर्चा हुई।

Himachal: शिमला में भाजपा की पदयात्रा से गरमाई सियासत, हिमंता सरमा ने राहुल गांधी और कांग्रेस को घेरा, सुक्खू पर भी किया पलटवार

शिमला में भाजपा की 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' पदयात्रा के दौरान असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर तीखे हमले किए। उन्होंने घुसपैठ, एसआईआर और चुनावी प्रक्रिया को लेकर विपक्ष पर सवाल उठाए। साथ ही मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के लोकतंत्र संबंधी बयान पर भी पलटवार किया।