Kangra: धर्मशाला में NDRF का देशभक्ति से भरा गणतंत्र दिवस, 14वीं वाहिनी में दिखा जोश और अनुशासन

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला के नूरपुर स्थित 14वीं वाहिनी एनडीआरएफ परिसर में 77वां गणतंत्र दिवस पूरे उत्साह, गरिमा और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर कमांडेंट प्रवीण कुमार तिवारी के मार्गदर्शन में आयोजित समारोह में बल के अधिकारियों, जवानों और उनके परिवारजनों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।

गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान सहायक सेनानी महादिक संकेत रमेश के नेतृत्व में एक आकर्षक परेड आयोजित की गई। कमांडेंट प्रवीण कुमार तिवारी ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इस मौके पर 14वीं वाहिनी एनडीआरएफ के सभी अधिकारी और कर्मी मौजूद रहे।

समारोह को संबोधित करते हुए कमांडेंट प्रवीण कुमार तिवारी ने सभी अधिकारियों, जवानों और उनके परिवारों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने भारतीय संविधान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए राष्ट्रीय एकता, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा की अहमियत को रेखांकित किया। साथ ही उन्होंने आपदा प्रबंधन में एनडीआरएफ की भूमिका को बेहद महत्वपूर्ण बताया और बलकर्मियों से पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ देश सेवा जारी रखने का आह्वान किया।

समारोह के समापन पर कमांडेंट ने एक बार फिर सभी पदाधिकारियों, जवानों और उनके परिवारजनों को 77वें गणतंत्र दिवस की बधाई दी और उनके सुखद, सुरक्षित और स्वस्थ जीवन की कामना की।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कांगड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई! NI Act मामले में उद्घोषित अपराधी नगीन कुमार गिरफ्तार

कांगड़ा पुलिस ने थाना मैक्लोडगंज क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए परक्राम्य लिखत अधिनियम की धारा 138 से जुड़े मामले में उद्घोषित अपराधी नगीन कुमार को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ न्यायालय के निर्देशानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Kangra: शाहपुर के आपदा प्रभावित परिवारों तक पहुंचीं ज्योति बैरवा, 28 परिवारों को बांटी राहत सामग्री, हरसंभव मदद का दिया भरोसा

जिला रेडक्रॉस सोसायटी, कांगड़ा की अध्यक्षा ज्योति बैरवा ने शाहपुर उपमंडल के घड़गूण, सपैड़ा और भंगार गांवों का दौरा कर 28 आपदा प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की और हरसंभव सहायता का भरोसा दिया।

Kangra: नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई! डमटाल में 20 हजार लीटर अवैध लाहन मौके पर किया नष्ट, शराब माफिया पर कसा शिकंजा

नूरपुर पुलिस ने डमटाल थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 20,000 लीटर अवैध लाहन नष्ट कर दिया। एसडीपीओ इंदौरा के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में क्यूआरटी, सीआईए और थाना डमटाल की संयुक्त टीम शामिल रही।

Kangra: शाहपुर में पांच दिवसीय एकल विद्यालय अभ्यास वर्ग का समापन, आचार्यों को दिए राष्ट्र निर्माण और शिक्षा से जुड़े अहम संदेश

शाहपुर में आयोजित पांच दिवसीय एकल विद्यालय अभ्यास वर्ग का समापन हुआ। प्रशिक्षण के दौरान आचार्यों को राष्ट्रवाद, अध्यात्म, सनातन संस्कृति और शिक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन दिया गया।