हिमाचल की बेटी ने दुबई में मचाया धमाल, उमा शुरटा को इंटरनेशनल योग अवॉर्ड से नवाजा गया

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के कुपवी क्षेत्र की रहने वाली अंतरराष्ट्रीय योग प्रशिक्षक उमा शुरटा ने एक बार फिर प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्हें दुबई में आयोजित एक बड़े अवार्ड शो में ‘Gulf Good News Awards Dubai 2026’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें योग के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट योगदान और इसके प्रचार-प्रसार के लिए दिया गया है।

इस भव्य समारोह में भारतीय फिल्म उद्योग के कई नामी कलाकार भी मौजूद रहे, जिससे इस आयोजन की गरिमा और भी बढ़ गई। उमा शुरटा की इस उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र को गर्व महसूस कराया है। योग के जरिए उन्होंने वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बनाई है और भारतीय संस्कृति को अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: अंडर-14 फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए कांगड़ा की टीम रवाना, सोलन में दिखाएगी दम; द्रोणाचार्य कॉलेज रैत ने लॉन्च की नई जर्सी

हिमाचल प्रदेश फुटबॉल एसोसिएशन की अंडर-14 राज्य स्तरीय चैंपियनशिप के लिए जिला कांगड़ा की टीम सोलन रवाना हो गई है। प्रतियोगिता 10 से 13 सितंबर तक ठोड़ो मैदान में होगी। द्रोणाचार्य पीजी कॉलेज ऑफ एजुकेशन, रैत, शाहपुर ने टीम की नई जर्सी भी लॉन्च की।

Kangra: रैत में योग शिविर के जरिए सेहत का संदेश, आसन और प्राणायाम से शारीरिक-मानसिक स्वास्थ्य पर जोर

आयुष्मान आरोग्य मंदिर रैत के तहत धनोटू स्थित गृह रक्षा 9वीं वाहिनी बटालियन ट्रेनिंग सेंटर में योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में विभिन्न योगासन और प्राणायाम करवाकर शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया।

Kangra: इंदौरा में खैर की लकड़ी की बड़ी खेप पकड़ी, 2 वाहनों से 84 मौछे बरामद; 9 लोगों पर केस दर्ज

इंदौरा में पुलिस ने खैर की लकड़ी के अवैध परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो वाहनों से 84 मौछे बरामद किए। पुलिस ने इनोवा और बिना नंबर की पिकअप के साथ इलेक्ट्रिक कटर, 10 बैटरियां और 3 चेन कब्जे में ली हैं। मामले में 9 लोगों पर केस दर्ज किया गया है।

हिमाचल के दूरदराज इलाकों में विज्ञान की नई उड़ान, लाहौल-स्पीति और पांगी में खगोल केंद्र की तैयारी

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात कर हिमाचल के दूरदराज और जनजातीय क्षेत्रों में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देने से जुड़े कई प्रस्ताव रखे। लाहौल-स्पीति और पांगी में खगोल विज्ञान केंद्र, स्कूलों में विज्ञान संग्रहालय और हर पंचायत में स्वचालित वर्षामापी यंत्र की मांग प्रमुख रही।