Big Relief: हिमाचल के हजारों रिटायर्ड कर्मचारियों के खाते में आएंगे बकाया पैसे, सरकार ने जारी किए आदेश

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश सरकार ने सेवानिवृत्त चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए उनकी ग्रैच्युटी और लीव इनकैशमेंट के बचे हुए 30 प्रतिशत भुगतान को जारी करने के आदेश दे दिए हैं। यह फैसला मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के निर्देश पर लिया गया है, जिससे हजारों कर्मचारियों और उनके परिवारों को सीधा फायदा मिलेगा। सरकारी आदेशों के मुताबिक यह लाभ उन कर्मचारियों को मिलेगा, जो 1 जनवरी 2016 से 31 जनवरी 2022 के बीच रिटायर हुए हैं या जिनका सेवा के दौरान निधन हो गया था। लंबे समय से अटके इस भुगतान को लेकर कर्मचारियों और उनके परिजनों में नाराजगी थी, जिसे अब दूर करने की कोशिश की गई है।

सरकार पहले ही इस अवधि के दौरान कर्मचारियों को अंतरिम राहत के तौर पर पहली, दूसरी, तीसरी और चौथी किस्त दे चुकी है। इसके अलावा मूल पेंशन और पारिवारिक पेंशन पर महंगाई भत्ते की 12 किस्तें भी जारी की जा चुकी हैं। इन सभी भुगतानों को पेंशन या पारिवारिक पेंशन के बकाया के साथ समायोजित करने का प्रावधान भी रखा गया है।

सरकार ने पेंशन वितरित करने वाले संबंधित प्राधिकरणों को साफ निर्देश दिए हैं कि इस नई किस्त के भुगतान के बाद किसी भी पात्र कर्मचारी या उनके परिवार के खाते में कोई बकाया न रहे। खासतौर पर ग्रैच्युटी और लीव इनकैशमेंट से जुड़े सभी लंबित भुगतान को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने को कहा गया है। लंबे समय से लंबित इन वित्तीय देनदारियों के निपटारे से कर्मचारियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कारगिल विजय दिवस पर गूंजा राष्ट्रभक्ति का संदेश, रोटरी क्लब शाहपुर और रोटरैक्ट क्लब द्रोणाचार्य ने वीर शहीदों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

रोटरी क्लब शाहपुर और रोटरैक्ट क्लब ऑफ द्रोणाचार्य कॉलेज ने कारगिल विजय दिवस पर रैत में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम में कारगिल युद्ध के वीर सेनानी सहित कई गणमान्य अतिथियों ने शिरकत कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और युवाओं को राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया।

Kullu: कुल्लू में रहस्यमयी मौत! सड़क किनारे घायल मिले जल शक्ति विभाग के JE ने AIIMS में तोड़ा दम, परिजनों ने लगाया हत्या का...

कुल्लू में जल शक्ति विभाग के कनिष्ठ अभियंता लाभ सिंह गुलेरिया की एम्स बिलासपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। सड़क किनारे गंभीर घायल मिलने के बाद परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

Kangra: मुख्यमंत्री सुक्खू का बड़ा ऐलान: बोह आपदा पीड़ितों को मिलेगा ₹8.50 लाख तक का राहत पैकेज, जमीन और मुफ्त राशन भी

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बोह आपदा प्रभावित परिवारों के लिए बड़ी राहत की घोषणा की है। पूरी तरह क्षतिग्रस्त मकानों के लिए ₹7.50 लाख, घरेलू सामान के लिए ₹1 लाख, मुफ्त राशन, किराया सहायता और जरूरतमंदों को सरकारी भूमि उपलब्ध कराने का ऐलान किया गया है।

Kangra: कारगिल विजय दिवस पर शाहपुर में वीर शहीदों को श्रद्धांजलि, भाजपा नेता कमल कुमार शर्मा ने सैनिकों संग किया नमन

शाहपुर में कारगिल विजय दिवस पर आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में भाजपा नेता कमल कुमार शर्मा, पूर्व सैनिकों और गणमान्य नागरिकों ने कारगिल के अमर शहीदों को नमन किया। कार्यक्रम में शहीद सूबेदार मेजर पवन कुमार के पिता हवलदार गर्ज सिंह का सम्मान किया गया और “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण भी किया गया।