हिमाचल में अप्रैल की गर्मी ने तोड़े रिकॉर्ड, ऊना में पारा 42.2°C पार; इन जिलों में हीट वेव अलर्ट, फिर बदलेगा मौसम

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश में अप्रैल के आखिरी सप्ताह में गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान सामान्य से ऊपर पहुंच गया है और हालात ऐसे हैं कि लोग तेज धूप और गर्म हवाओं से बेहाल हैं। सबसे ज्यादा गर्मी ऊना में दर्ज की गई, जहां तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो इस सीजन का रिकॉर्ड स्तर माना जा रहा है।

मौसम विभाग ने प्रदेश के चार जिलों ऊना, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी के मैदानी इलाकों के लिए हीट वेव का अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर लू चलने और तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना जताई गई है। विभाग ने लोगों को खासतौर पर दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचने और धूप से सावधानी बरतने की सलाह दी है। मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार 27 और 28 अप्रैल को प्रदेश में मौसम साफ और शुष्क बना रहेगा, जिससे गर्मी का असर और बढ़ सकता है।

हालांकि इसके बाद मौसम में बदलाव की उम्मीद है। 28 अप्रैल से एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जिसके चलते मौसम करवट लेगा। इस दिन चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिलों में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

इसके बाद 29 और 30 अप्रैल को मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। वहीं किन्नौर, लाहौल-स्पीति और ऊपरी शिमला में बारिश के साथ बर्फबारी भी हो सकती है। इस बदलाव से तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: अंडर-14 फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए कांगड़ा की टीम रवाना, सोलन में दिखाएगी दम; द्रोणाचार्य कॉलेज रैत ने लॉन्च की नई जर्सी

हिमाचल प्रदेश फुटबॉल एसोसिएशन की अंडर-14 राज्य स्तरीय चैंपियनशिप के लिए जिला कांगड़ा की टीम सोलन रवाना हो गई है। प्रतियोगिता 10 से 13 सितंबर तक ठोड़ो मैदान में होगी। द्रोणाचार्य पीजी कॉलेज ऑफ एजुकेशन, रैत, शाहपुर ने टीम की नई जर्सी भी लॉन्च की।

Kangra: रैत में योग शिविर के जरिए सेहत का संदेश, आसन और प्राणायाम से शारीरिक-मानसिक स्वास्थ्य पर जोर

आयुष्मान आरोग्य मंदिर रैत के तहत धनोटू स्थित गृह रक्षा 9वीं वाहिनी बटालियन ट्रेनिंग सेंटर में योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में विभिन्न योगासन और प्राणायाम करवाकर शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया।

Kangra: इंदौरा में खैर की लकड़ी की बड़ी खेप पकड़ी, 2 वाहनों से 84 मौछे बरामद; 9 लोगों पर केस दर्ज

इंदौरा में पुलिस ने खैर की लकड़ी के अवैध परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो वाहनों से 84 मौछे बरामद किए। पुलिस ने इनोवा और बिना नंबर की पिकअप के साथ इलेक्ट्रिक कटर, 10 बैटरियां और 3 चेन कब्जे में ली हैं। मामले में 9 लोगों पर केस दर्ज किया गया है।

हिमाचल के दूरदराज इलाकों में विज्ञान की नई उड़ान, लाहौल-स्पीति और पांगी में खगोल केंद्र की तैयारी

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात कर हिमाचल के दूरदराज और जनजातीय क्षेत्रों में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देने से जुड़े कई प्रस्ताव रखे। लाहौल-स्पीति और पांगी में खगोल विज्ञान केंद्र, स्कूलों में विज्ञान संग्रहालय और हर पंचायत में स्वचालित वर्षामापी यंत्र की मांग प्रमुख रही।