Kangra: राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला में ‘UN संगम 2026’ का आयोजन, 5 प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा; जानें कौन बना विजेता

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला, 24 अक्टूबर 2026। राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के लोक प्रशासन विभाग की ओर से संयुक्त राष्ट्र दिवस के अवसर पर एक दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यक्रम ‘यूएन संगम 2026: यूनाइटिंग माइंड्स, शेपिंग टुमारो’ का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के प्रयास हॉल में सुबह 10 बजे शुरू हुए इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने पांच अलग-अलग प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में राजकीय महाविद्यालय मटौर के प्राचार्य प्रो. विनोद शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि राजकीय महाविद्यालय शाहपुर से प्रो. आशा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का आयोजन लोक प्रशासन विभाग के अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार के नेतृत्व में हुआ। इसमें राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के साथ राजकीय महाविद्यालय नगरोटा बगवां के छात्र-छात्राओं ने भी उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

मुख्य अतिथि प्रो. विनोद शर्मा ने अपने संबोधन में संयुक्त राष्ट्र के वैश्विक मूल्यों, शांति और युवा सशक्तिकरण के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए प्रेरित किया और लोक प्रशासन विभाग की इस पहल की सराहना की। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. राकेश पठानिया ने भी आयोजन की प्रशंसा करते हुए सभी प्रतिभागियों और विजेताओं को शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के दौरान क्विज, भाषण एवं वाद-विवाद, वॉक ऑफ फेम, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रतियोगिताओं का निष्पक्ष मूल्यांकन करने के लिए डॉ. गौरव महाजन, प्रो. संजय ठाकुर और डॉ. दीपिका ठाकुर ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस अवसर पर प्रो. बालक राम, डॉ. सर्वेश गिल, डॉ. विक्रम श्री वत्स, डॉ. भारत, डॉ. गोविंद, डॉ. मोनिका शर्मा, डॉ. हर्ष दीपिका दत्ता और प्रो. ऋषभ सहित कई प्राध्यापक मौजूद रहे।

क्विज प्रतियोगिता में विवेकानंद टीम ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि कौटिल्य टीम दूसरे और टैगोर टीम तीसरे स्थान पर रही। भाषण प्रतियोगिता में राजकीय महाविद्यालय नगरोटा बगवां की अंकिता ने पहला पुरस्कार जीता। दूसरा पुरस्कार नगरोटा बगवां की अर्पिता और धर्मशाला की तन्वी को संयुक्त रूप से मिला। तीसरे स्थान पर राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला की स्ताक्षी और रिया रहीं।

वॉक ऑफ फेम प्रतियोगिता में पारुल ने पहला, कनिका ने दूसरा और नितीश ने तीसरा स्थान हासिल किया। अभिषेक और तनुजा को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट प्रतियोगिता में पायल ने पहला पुरस्कार जीता, जबकि शुभम और अंशिका दूसरे स्थान पर रहे। कशिश, नितीश और जानवी ने तीसरा स्थान हासिल किया।

पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में लक्ष्मी ने पहला, पायल ने दूसरा और आदिश्री ने तीसरा पुरस्कार प्राप्त किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान और उपस्थित अतिथियों व प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त करने के साथ हुआ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: मैक्लोडगंज में 28 अक्तूबर को 8 घंटे बिजली बंद, नड्डी से भागसू नाग और दलाई लामा मंदिर तक इन इलाकों में पड़ेगा असर

मैक्लोडगंज में 28 अक्तूबर को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली बंद रहेगी। नड्डी, भागसू नाग, धर्मकोट, मैक्लोडगंज बाजार और दलाई लामा मंदिर सहित कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित होगी।

Kangra: धर्मशाला में 27 अक्तूबर को बिजली बंद, मंडल से बगली तक इन क्षेत्रों में प्रभावित रहेगी सप्लाई

धर्मशाला के विद्युत उपमंडल-2 के तहत 27 अक्तूबर को बिजली लाइनों के रखरखाव के चलते मंडल, कोहाला, मसरेड, भडवाल, त्रेम्बलू, घियाणा खुर्द, उपरली बगली और आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। मौसम खराब होने पर कार्य अगले दिन किया जाएगा।

चंबा में राज्यपाल कविंद्र गुप्ता का बड़ा संदेश, पर्यटन-होमस्टे से युवाओं को रोजगार और हिमाचल को नई रफ्तार

चंबा में डेस्टिनेशन हिमाचल एक्सपो 2026 के दौरान राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने पर्यटन, होमस्टे, बागवानी और स्थानीय संसाधनों के जरिए युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के साथ सतत विकास अपनाने की भी अपील की।

दाड़लाघाट चौक पर पलटते-पलटते बची बड़ी आफत, कबाड़ से लदे ट्रक की बॉडी अचानक खुली

दाड़लाघाट के मुख्य चौक पर कबाड़ से लदे ट्रक की बॉडी अचानक खुलकर सड़क पर पलट गई। गनीमत रही कि उस समय सड़क पर कोई राहगीर या वाहन नहीं था और बड़ा हादसा टल गया।