धर्मशाला, 24 अक्तूबर। धर्मशाला के कुछ क्षेत्रों में 27 अक्तूबर को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत उपमंडल-2, धर्मशाला के सहायक अभियंता लोकेश चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि विद्युत लाइनों के सामान्य रखरखाव के चलते मंडल, कोहाला, मसरेड, भडवाल, त्रेम्बलू, घियाणा खुर्द, उपरली बगली और आसपास के क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी।

उन्होंने बताया कि बिजली लाइनों के रखरखाव का कार्य मौसम की स्थिति पर निर्भर करेगा। यदि मौसम खराब रहता है, तो यह कार्य अगले दिन किया जाएगा। ऐसे में संबंधित क्षेत्रों के लोगों को सलाह दी जाती है कि वे बिजली आपूर्ति बाधित रहने के दौरान जरूरी काम पहले ही निपटा लें।


For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!


