सोलन में गीत-संगीत और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूकता

Date:

--Advertisement--

18 अक्टूबर 2024 को सोलन जिले के कण्डाघाट और धर्मपुर विकास खण्ड में सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग से सम्बद्ध कलाकारों ने आपदा प्रबंधन पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इन कलाकारों ने ग्राम पंचायतों में गीत-संगीत और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को प्राकृतिक आपदाओं जैसे भूकंप और भूस्खलन के दौरान तैयारी और सुरक्षा के महत्व के बारे में जानकारी दी।

पर्वतीय लोक मंच के कलाकारों ने ग्राम पंचायत कृष्णगढ़ और चंडी में नुक्कड़ नाटक के जरिये यह संदेश दिया कि प्राकृतिक आपदाओं को रोका नहीं जा सकता, लेकिन जागरूकता और सही प्रशिक्षण से जान-माल का नुकसान कम किया जा सकता है। वहीं, अक्षिता लोक कला मंच के कलाकारों ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कण्डाघाट और हिम शिक्षा केन्द्र स्कूल वाकनाघाट में गीत-संगीत के जरिये आपदा प्रबंधन पर जानकारी दी।

कलाकारों ने राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सोशल मीडिया पेजों पर उपलब्ध जानकारियों का उल्लेख किया और बताया कि संकट के समय प्रशिक्षण कितना अहम है।

इस कार्यक्रम में स्थानीय प्रधान और ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल के दूरदराज इलाकों में विज्ञान की नई उड़ान, लाहौल-स्पीति और पांगी में खगोल केंद्र की तैयारी

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात कर हिमाचल के दूरदराज और जनजातीय क्षेत्रों में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देने से जुड़े कई प्रस्ताव रखे। लाहौल-स्पीति और पांगी में खगोल विज्ञान केंद्र, स्कूलों में विज्ञान संग्रहालय और हर पंचायत में स्वचालित वर्षामापी यंत्र की मांग प्रमुख रही।

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार को मिली बड़ी रफ्तार, 2 महीने में तैयार होगी रिपोर्ट; शिमला एयरपोर्ट पर भी बड़ा फैसला

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय नागरिक विमानन मंत्री से मुलाकात कर कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार, शिमला एयरपोर्ट से नियमित उड़ानों और हिमाचल में हेलीपोर्ट नेटवर्क को मजबूत करने पर चर्चा की। कांगड़ा एयरपोर्ट की टेक्नो-इकोनॉमिक फीजिबिलिटी रिपोर्ट दो महीने में तैयार होगी।

हिमाचल के अनुराग ठाकुर को सांसद रत्न अवॉर्ड, अध्यक्षता वाली संसदीय समिति को भी मिला संसद रत्न सम्मान

सांसद अनुराग सिंह ठाकुर को उत्कृष्ट संसदीय योगदान के लिए सांसद रत्न अवॉर्ड मिला है। उनकी अध्यक्षता वाली कोयला, खान और इस्पात संबंधी संसदीय स्थायी समिति को भी संसद रत्न पुरस्कार 2026 से सम्मानित किया गया।

हिमाचल के 28 लाख बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर, SAP-ERP और ISU Billing System की होगी पूरी समीक्षा

हिमाचल प्रदेश बिजली बोर्ड SAP-ERP और ISU Billing System की पूरी समीक्षा करेगा। करीब 28 लाख बिजली उपभोक्ताओं की मासिक बिलिंग इसी सिस्टम से होती है। बोर्ड मौजूदा सिस्टम को अपग्रेड करने या नया ERP प्लेटफॉर्म लागू करने पर विशेषज्ञ एजेंसी की रिपोर्ट के आधार पर फैसला करेगा।