Chamba: चम्बा के बालू कस्बे से रहस्यमय तरीके से लापता युवती का डेढ़ माह बाद भी नहीं मिला सुराग, परिजनों में बढ़ा रोष

Date:

चम्बा, 13 नवम्बर: चम्बा शहर के बालू कस्बे से डेढ़ माह पहले रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हुई युवती का अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। इससे परिजनों में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी बढ़ती जा रही है।

जानकारी के अनुसार, युवती के परिजनों ने आरोपी शिक्षक पर अपहरण का संदेह जताया था। पुलिस ने जांच के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया, लेकिन पूछताछ के बावजूद युवती का कोई पता नहीं चल सका।

युवती के पिता लोकी राम और माता देवकी देवी ने बताया कि उनकी बेटी बालू में किराए के कमरे में रहकर एक संस्थान में कंप्यूटर कोर्स कर रही थी, लेकिन 29 सितम्बर को अचानक लापता हो गई। परिजनों ने हर संभव स्थान पर तलाश की, परंतु कोई जानकारी नहीं मिली।

उन्होंने बताया कि आरोपी शिक्षक को तीन बार पुलिस रिमांड पर लिया गया, मगर उससे कोई ठोस सुराग नहीं मिल पाया। डिटेक्टर टेस्ट के बावजूद भी युवती के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई।

बुधवार को युवती के परिजन ग्रामीणों सहित एसपी विजय कुमार सकलानी से मिले और उन्हें एक ज्ञापन सौंपकर युवती की जल्द बरामदगी की मांग की। उन्होंने अपनी बेटी की सुरक्षा को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की है।

मौजूदा समय में आरोपी जिला कारागार में न्यायिक हिरासत में बंद है, जबकि युवती अब भी लापता है।

इस मौके पर युवती के भाई राजकुमार, बीना देवी, भूपेंद्र, योगेश, कुलदीप और कांता देवी भी मौजूद रहे।

उधर, एसपी विजय कुमार सकलानी ने बताया कि पुलिस लगातार युवती की तलाश कर रही है और मामले की जांच गंभीरता से जारी है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

ITI में एडमिशन का सुनहरा मौका! 13 जुलाई से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन, जानें पूरी प्रक्रिया

हिमाचल प्रदेश में सरकारी और निजी आईटीआई में सत्र 2026-27 के प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 13 जुलाई से शुरू होंगे। जानें आवेदन की अंतिम तिथि, सीट आवंटन और पूरी काउंसलिंग प्रक्रिया।

Himachal: हिमाचल के गद्दी कुत्तों ने रचा इतिहास! ‘स्कूबी’ और ‘पुट्टी’ को मिली राष्ट्रीय पहचान

हिमाचल प्रदेश की स्वदेशी हिमालयन गद्दी नस्ल के दो श्वान स्कूबी और पुट्टी को भारतीय राष्ट्रीय केनेल क्लब में आधिकारिक पंजीकरण मिला है। यह उपलब्धि इस दुर्लभ हिमालयी नस्ल के संरक्षण और राष्ट्रीय पहचान की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है।

पूर्व DGP संजय कुंडू को बड़ी राहत! हाईकोर्ट ने धमकाने की शिकायत पर स्वतः संज्ञान वाली कार्यवाही की समाप्त

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पूर्व डीजीपी संजय कुंडू के खिलाफ होटल कारोबारी द्वारा लगाए गए धमकाने के आरोपों पर स्वतः संज्ञान लेकर शुरू की गई कार्यवाही समाप्त कर दी है। अदालत ने कुंडू को एफआईआर रद्द करने संबंधी रिपोर्ट का विरोध करने की भी अनुमति दी है।

Kangra: धर्मशाला में 13 से 18 जुलाई तक लगेगा पावर कट, इन इलाकों में सुबह से शाम तक रहेगी बिजली बंद

धर्मशाला में 13 जुलाई से 18 जुलाई तक विभिन्न क्षेत्रों में सुबह 9:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक बिजली कटौती रहेगी। विद्युत बोर्ड ने रखरखाव कार्य के लिए पावर कट का विस्तृत कार्यक्रम जारी किया है।