भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के MY Bharat की ओर से युवाओं को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी कड़ी में Viksit Bharat Young Leaders Dialogue (VBYLD) 2027 के तहत युवाओं के लिए क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता के जरिए युवाओं को विकसित भारत के लक्ष्य, राष्ट्र निर्माण, नेतृत्व, नवाचार, देश की उपलब्धियों और भारत के उज्ज्वल भविष्य से जुड़े विभिन्न विषयों के बारे में जानकारी हासिल करने का अवसर मिलेगा।
MY Bharat कांगड़ा ने जिले के स्कूलों, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों में पढ़ने वाले युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में MY Bharat Portal पर पंजीकरण करवाने और VBYLD 2027 क्विज प्रतियोगिता में सक्रिय रूप से भाग लेने की अपील की है। युवाओं को पोर्टल पर पंजीकरण और क्विज में भाग लेने की प्रक्रिया समझाने के लिए MY Bharat कांगड़ा के अधिकारी, कर्मचारी और MY Bharat Volunteers आवश्यक मार्गदर्शन एवं सहयोग प्रदान करेंगे।
MY Bharat कांगड़ा के उप निदेशक ध्रुव डोगरा ने युवाओं से इस अवसर का लाभ उठाने और MY Bharat से जुड़कर VBYLD 2027 क्विज प्रतियोगिता में अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि देश के युवाओं की सक्रिय भागीदारी विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।
उन्होंने शैक्षणिक संस्थानों के प्रमुखों, प्राचार्यों और संबंधित नोडल अधिकारियों से भी आग्रह किया कि वे अपने संस्थानों के अधिक से अधिक विद्यार्थियों को MY Bharat Portal पर पंजीकरण करवाने के लिए प्रेरित करें। साथ ही विद्यार्थियों को VBYLD 2027 क्विज प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए भी प्रोत्साहित करने को कहा गया है।



For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!


