Kangra: सड़क किनारे पेड़ से लटका मिला ट्रक चालक! कर्ज के बोझ में दबा था चालक, गांव में फैली दहशत

Date:

--Advertisement--

कांगड़ा जिले के लम्बागांव थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब कोटलू पंचायत के लाहड़ी गांव में एक ट्रक चालक का शव संदिग्ध हालत में सड़क किनारे पेड़ से लटका हुआ मिला। मृतक की पहचान 47 वर्षीय मोहिन्द्र डढवाल पुत्र मिलाप चंद, निवासी तप्पा पाहड़ा के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि आर्थिक तंगी और कर्ज के दबाव में आकर उसने यह कदम उठाया।

सुबह किसी व्यक्ति ने पेड़ से लटका शव देखकर तुरंत स्थानीय पंचायत को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही पंचायत प्रतिनिधियों ने लम्बागांव पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल को सील करते हुए शव को कब्जे में ले लिया। मृतक का ट्रक भी पास में ही खड़ा मिला।

स्थानीय लोगों और पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार मोहिन्द्र तीन भाइयों में सबसे छोटा था। बताया जा रहा है कि उसने बैंक से ऋण लिया था, जिसे चुकाने में वह लंबे समय से संघर्ष कर रहा था। आर्थिक बोझ और मानसिक तनाव के कारण वह काफी परेशान रहता था। पुलिस का मानना है कि इन्हीं हालात ने उसे आत्महत्या जैसा कदम उठाने के लिए मजबूर किया होगा।

लम्बागांव थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और postmortem रिपोर्ट के बाद ही मृत्यु के कारणों की आधिकारिक पुष्टि की जा सकेगी।

उधर, मोहिन्द्र डढवाल की अचानक मौत से उसके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वह अपनी पत्नी और दो छोटे बच्चों को पीछे छोड़ गया। गांव में शोक का माहौल है और लोग इस घटना से स्तब्ध हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

शिमला जिले के रामपुर से कांग्रेस विधायक नंदलाल का निधन, लंबे समय से थे बीमार; 4 बार लगातार जीते थे विधानसभा चुनाव 

रामपुर विधायक नंदलाल ने ITBP और SPG में सेवाएं देने के बाद 2007 में राजनीति में कदम रखा। कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीतकर उन्होंने लगातार चार विधानसभा चुनाव जीते और बाद में सातवें राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष बने।

हिमाचल में 86 जांच केंद्रों पर सेवाएं प्रभावित, क्रस्ना डायग्नोस्टिक्स के कर्मचारी हड़ताल पर; मरीजों को निजी लैब का सहारा

हिमाचल प्रदेश में क्रस्ना डायग्नोस्टिक्स के कर्मचारियों की प्रदेशव्यापी हड़ताल से छह मेडिकल कॉलेजों समेत 86 जांच केंद्रों पर सेवाएं प्रभावित हुई हैं। भुगतान अटकने के कारण कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला, जिसके विरोध में सोमवार सुबह 8 बजे से हड़ताल शुरू की गई।

Kangra: शाहपुर में दिवाली पर पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी के लिए नियम तय, केवल लाइसेंसधारी विक्रेता निर्धारित स्थानों पर बेच सकेंगे ग्रीन पटाखे;...

दिवाली से पहले शाहपुर प्रशासन ने पटाखों की बिक्री और उपयोग के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। केवल स्वीकृत ग्रीन पटाखों की अनुमति होगी। बिक्री सुबह 8 से रात 8 बजे तक और पटाखे चलाने का समय रात 8 से 10 बजे तक तय किया गया है।

Kangra: धर्मशाला में उप-डाकघर का ताला तोड़कर 1.85 लाख रुपये चोरी, पुलिस ने तीन दिन में आरोपी को दबोचा; 1.45 लाख बरामद

धर्मशाला के दाड़ी उप-डाकघर में ताला तोड़कर 1.85 लाख रुपये से अधिक की नकदी चोरी करने के मामले में कांगड़ा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने 1.45 लाख रुपये बरामद किए हैं।