दुखद दुर्घटना: ट्रक-बाइक टकराव में दो लोगों की जान गई

Date:

--Advertisement--

ऊना जिले के बंगाणा क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। हादसा ऊना-बड़सर मुख्य मार्ग पर कोटला खास के पास हुआ, जब तेज रफ्तार ट्रक ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। मृतकों की पहचान 17 वर्षीय दिनेश और 18 वर्षीय सागर के रूप में हुई है, जो धुंदला गांव के निवासी थे। बताया जा रहा है कि वे बंगाणा के पेट्रोल पंप पर पैट्रोल भरवाने जा रहे थे, जब यह हादसा हुआ।

घटना के प्रत्यक्षदर्शी बलविंद्र कुमार (45), निवासी कोटला गांव ने पुलिस को बताया कि वह अपनी मोटरसाइकिल से बंगाणा जा रहे थे और उनके आगे दिनेश और सागर की मोटरसाइकिल चल रही थी। जैसे ही बलविंद्र ने ओवरटेक किया, सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक (HP 67A-6631) ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

ट्रक चालक संजीव कुमार, पुत्र कृष्ण लाल, निवासी पुंदर गांव, हमीरपुर, हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस ने उसे लठियानी के पास से गिरफ्तार कर लिया। एएसआई अतुल कुमार ने बताया कि पुलिस ने बलविंद्र के बयान के आधार पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Advertise Here – Contact for Advertisement

For advertisements on HIM Live TV, kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर में 11 नवंबर को नहीं होंगे ड्राइविंग टेस्ट और वाहन पासिंग, SDM ने जारी की नई तारीख

भाई दूज के सार्वजनिक अवकाश के कारण शाहपुर में 11 नवंबर 2026 को होने वाले ड्राइविंग टेस्ट और वाहन पासिंग रद्द कर दिए गए हैं। SDM कार्यालय ने अब इनके आयोजन की नई तारीख 30 नवंबर 2026 तय की है।

Kangra: शाहपुर में 12 नवंबर को एंटी चिट्टा मैराथन, हारचक्कियां से गुब्बर तक दौड़ेंगे बच्चे, युवा और बुजुर्ग

शाहपुर में 12 नवंबर को हारचक्कियां से गुब्बर तक एंटी चिट्टा मैराथन आयोजित होगी। विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया के अनुसार, इसमें बच्चे, युवा और बुजुर्ग हिस्सा लेकर चिट्टा मुक्त हिमाचल और नशामुक्त समाज का संदेश देंगे।

Kangra: शाहपुर सिविल अस्पताल में दिवाली पर 11 लोग झुलसने के बाद पहुंचे, घायलों में 7 महिलाएं शामिल

दिवाली के दौरान सिविल अस्पताल शाहपुर में झुलसने से घायल 11 मरीज उपचार के लिए पहुंचे। बीएमओ डॉ. कविता ठाकुर के अनुसार, इनमें 7 महिलाएं और 4 पुरुष शामिल थे।

Kangra: टांडा मेडिकल कॉलेज पहुंचे विधायक केवल सिंह पठानिया, अस्पताल में भर्ती विष्णु राम का जाना हाल, बेहतर इलाज के दिए निर्देश

शाहपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के एससी विभाग अध्यक्ष विष्णु राम गिरने के कारण टांडा मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन हैं। विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने अस्पताल पहुंचकर उनका कुशलक्षेम जाना और चिकित्सकों को बेहतर इलाज व चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।