हमीरपुर: NH-3 के निर्माण के दौरान ब्लास्टिंग से ऐतिहासिक कोहलू सिद्ध मंदिर टूटा

Date:

--Advertisement--

हमीरपुर: हमीरपुर से मंडी वाया टौणीदेवी निर्माणाधीन एनएच-3 के निर्माण के दौरान बारी मंदिर के पास स्थित कोहलू सिद्ध मंदिर को भारी क्षति पहुंची है। निर्माण कंपनी द्वारा की गई ब्लास्टिंग के कारण यह ऐतिहासिक मंदिर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे स्थानीय लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। मंदिर के पुजारी रघुवीर सिंह चौहान, जसवंत सिंह, संजीव कुमार, सुनील चौहान और पंचायत के पूर्व उपप्रधान ने इस घटना पर नाराजगी जाहिर करते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कंपनी ने मंदिर के पास सावधानी नहीं बरती, जिससे पूरा मंदिर गिर गया और लगभग 10 लाख रुपए का नुकसान हुआ। ग्रामीण अब मंदिर की मरम्मत और पुनर्निर्माण की मांग कर रहे हैं। निर्माण कंपनी के प्रमुख श्रीकांत ने कहा कि कंपनी मंदिर के पुनर्निर्माण की पूरी जिम्मेदारी लेगी और उन्होंने ग्रामीणों से सहयोग की अपील की है ताकि जल्द से जल्द मंदिर को फिर से स्थापित किया जा सके।

Advertise Here – Contact for Advertisement

For advertisements on HIM Live TV, kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल, शाहपुर में मार्शल आर्टिस्ट राजेश कुमार ने दिखाया दमदार प्रदर्शन, ईंट और मार्बल स्लैब तोड़कर छात्रों को किया प्रेरित

शाहपुर के कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल में मार्शल आर्टिस्ट राजेश कुमार ने ईंट और मार्बल स्लैब तोड़कर शानदार प्रदर्शन किया। उनके प्रदर्शन ने छात्रों को आत्मरक्षा, अनुशासन और फिटनेस के प्रति प्रेरित किया।

Kangra: शाहपुर के छतरी कॉलेज मैदान में क्रिकेट टूर्नामेंट का रोमांच, कमल पाधा ने खिलाड़ियों को दिया बड़ा संदेश

शाहपुर के छतरी कॉलेज मैदान में आयोजित एक दिवसीय ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट में 20 टीमों ने हिस्सा लिया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि कमल पाधा ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए खेलों को नशामुक्त समाज का मजबूत माध्यम बताया।

Himachal: कांगड़ा का पता बताकर हमीरपुर के परिवार से 18 लाख की ठगी! रिंग सेरेमनी के बाद दुल्हन पक्ष फरार, फर्जी निकली शादी की...

हमीरपुर में शादी का झांसा देकर एक परिवार से कथित तौर पर 18 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। रिंग सेरेमनी के बाद दुल्हन पक्ष फरार हो गया और जांच में शादी की बुकिंग भी फर्जी निकली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Sirmaur: सिरमौर से 18 वर्षीय युवती रहस्यमयी ढंग से लापता! कोचिंग जाने के बाद नहीं लौटी घर, पुलिस जांच में जुटी

सिरमौर जिले के पांवटा साहिब के किशनपुरा क्षेत्र से 18 वर्षीय युवती कोचिंग जाने के बाद लापता हो गई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है।