Himachal: मैहरे में घर से चोरी कर भाग रहा था चोर, लोगों ने पकड़ कर किया पुलिस के हवाले

Date:

--Advertisement--

बड़सर उपमंडल के मैहरे बाजार में वार्ड नम्बर 5 में गत देर रात एक चोर को लोगों ने चोरी कर भागते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। श्वेता कुमारी पत्नी सुरेन्द्र सिंह ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि वह मैहरे में गिफ्ट सैंटर की दुकान चलाती हैं और उनका घर दुकान के पीछे ही है। उन्होंने शाम को दुकान बंद करने के बाद लगभग 48,000 रुपये नकद और 4 ग्राम के आभूषण अलमारी में रख दिए थे।

इसी दौरान उनकी सहेली किरण कुमारी भी उनके पास आई और अपना पर्स, जिसमें करीब 20,000 रुपये थे, कमरे में छोड़कर दोनों पास के जगराते में शामिल होने चली गईं। जब वे जगराते से वापस आईं, तो देखा कि एक लड़का उनके कमरे से सामान लेकर भाग रहा था। उनके शोर मचाने पर स्थानीय लोगों ने चोर को पकड़ लिया। श्वेता ने बताया कि वह लड़के को जानती हैं, जो पहले भी चोरी के मामले में सजा काट चुका है और मैहरे बस स्टॉप पर दुकान करता है।

बड़सर पुलिस थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है। थाना प्रभारी प्रवीण राणा ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और चोरी किया हुआ सामान बरामद कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है।

For advertisements on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल विधानसभा में नया विवाद: सुधीर शर्मा ने DGP समेत 3 अधिकारियों के खिलाफ दिया विशेषाधिकार हनन का नोटिस

हिमाचल विधानसभा के मानसून सत्र में नया विवाद खड़ा हो गया है। धर्मशाला से भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने DGP समेत तीन अधिकारियों के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है। उनका आरोप है कि सत्र के दौरान विजिलेंस ने उन्हें पूछताछ के लिए बुलाकर विधायक के विशेषाधिकारों का उल्लंघन किया।

Kangra: DAV में वैदिक प्रचार सप्ताह का आयोजन, विद्यार्थियों को वैदिक शिक्षा और आर्य समाज के योगदान की दी जानकारी

डीएवी पब्लिक स्कूल गोहजू में वैदिक प्रचार सप्ताह के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। हवन से शुरू हुए कार्यक्रम में डॉ. विवेक शर्मा ने विद्यार्थियों को वैदिक शिक्षा और संस्कारों की जानकारी दी, जबकि शिक्षिकाओं और प्रधानाचार्य ने आर्य समाज के योगदान पर प्रकाश डाला।

अक्षय ऊर्जा दिवस पर DAV में विज्ञान क्विज का रोमांच, श्रद्धानंद सदन ने जीता पहला स्थान

डीएवी पब्लिक स्कूल गोहजू में अक्षय ऊर्जा दिवस पर अंतर-सदनीय विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। श्रद्धानंद सदन ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि हंसराज और लेखराम सदन संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे।

Kangra: शाहपुर बाजार में PNB के नए ATM का शुभारंभ, सिविल अस्पताल-ECHS के बीच भी लगेगा ATM; बैंक शाखा बाजार में लाने की उठी...

शाहपुर बाजार में पंजाब नेशनल बैंक का नया ATM सर्विस लाइन में शुरू हो गया है। बैंक अधिकारियों के अनुसार, सर्विस लाइन के सामने भी बेहतर स्थान मिलने के बाद एक और ATM स्थापित किया जाएगा। सिविल अस्पताल शाहपुर और ECHS के बीच भी नया ATM लगाने की योजना है। वहीं, व्यापार मंडल अध्यक्ष सुनील वर्मा ने PNB शाखा को बाजार के आसपास शिफ्ट करने की मांग उठाई है।